लंबी रेस का घोड़ा है जुनैद खान, बोले आम‍िर खान, बेटे के फ्यूचर पर की बात

हाल ही में रेडियो सिटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बेटे जुनैद को 'लंबी रेस का घोड़ा' बताया. साथ ही जुनैद की तुलना भी खुद से की. आमिर ने कहा कि उन्होंने जुनैद ने अपने एक्टिंग सफर में कभी उन्हें अपनी ढाल नहीं बनाया.

Advertisement
बेटे जुनैद खान को सपोर्ट कर रहे आमिर खान (Photo: Screengrab) बेटे जुनैद खान को सपोर्ट कर रहे आमिर खान (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

आमिर खान के बेटे जुनैद खान अब बॉलीवुड के जाने माने एक्टर बन गए हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'महाराज’ से की थी. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस पिक्चर ने ओटीटी पर अच्छा परफॉर्म किया और सराहना पाई थी. हालांकि उनकी पहली थिएट्रिकल रिलीज 'लवयापा' ने वैसा कमाल नहीं किया था. अब जुनैद खान, अपने पिता आमिर खान की प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'एक दिन' में नजर आने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

हाल ही में रेडियो सिटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बेटे जुनैद को 'लंबी रेस का घोड़ा' बताया. साथ ही जुनैद की तुलना भी खुद से की. आमिर ने कहा कि उन्होंने जुनैद ने अपने एक्टिंग सफर में कभी उन्हें अपनी ढाल नहीं बनाया. एक्टर बोले कि वो मानते हैं कि हर किसी को अपना खुद का रास्ता खुद बनाना चाहिए.

आमिर खान ने की बेटे की तारीफ

आमिर खान ने कहा, 'जुनैद ऐसा नहीं है, वो मुझे कभी कुछ करने नहीं देगा. वह बहुत आजाद ख्याल वाला लड़का है, बहुत दृढ़ इच्छाशक्ति वाला है और आसानी से हार नहीं मानता. वो लंबी रेस का घोड़ा है, जो मेरे बारे में भी कहा जाता था जब मैं शुरुआत में आया था. असफलताएं उसे प्रभावित नहीं करतीं और वह खुद के साथ बहुत ईमानदार है.'

Advertisement

सुपरस्टार ने आगे कहा कि जब भी जुनैद किसी रोल को अप्रोच करते हैं, तो वह पूरी ईमानदारी के साथ उसमें डूब जाते हैं और पूरी तरह से किरदार बन जाते हैं. 'महाराज' में उनकी परफॉरमेंस का जिक्र करते हुए आमिर ने कहा, 'उसने एक दिन में भी अपने किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है. हालांकि ये कोई बहुत हीरो वाला किरदार नहीं है, फिर भी उसने कभी भी उससे बाहर निकलने की कोशिश नहीं की. ये उसकी काम के प्रति ईमानदारी को दिखाता है.'

आमिर ने बेटे जुनैद के बचपन की एक प्यारी याद भी शेयर की. उन्होंने बताया कि जुनैद बचपन में 'टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स' (Teenage Mutant Ninja Turtles’) देखा करते थे. उन्हें एक्शन बहुत पसंद था. आमिर उन्हें अपनी फिल्म 'इश्क' की शूटिंग पर ले गए थे, जहां उन्होंने अजय देवगन और जूही चावला की कार को रॉड से मारकर हवा में उड़ा दिया था. आमिर ने बताया कि उस समय जुनैद को वो सीन बहुत कमाल का लगा था.

एक दिन में दिखेंगे जुनैद

जुनैद खान को साई पल्लवी के साथ फिल्म 'एक दिन' में देखा जाने वाला है. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म सुनील पांडे के निर्देशन में बनी है. मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. ये 2016 की थाई फिल्म 'वन डे' का हिंदी रीमेक है. 'एक दिन' को आप सिनेमाघरों में 1 मई से देख सकेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »