स्टॉक मार्केट एक बेहद रोमांच से भरी जगह है, जहां हर पल लोगों को भारी नुकसान या फायदा होता है. ऐसे में जब इस रोमांच को फिल्मों/सीरीज में लाया गया, तो उसे देखने का मजा दोगुना हुआ.
Photo: ITG
बॉलीवुड और हॉलीवुड ने हमें अभी तक कई बार स्टॉक मार्केट की ऐसी कहानियां दिखाई हैं, जिसने सबके होश उड़ाए हैं. आज हम आपको उन्हीं चुनिंदा फिल्में/सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी आपको दो पल के लिए सोचने पर मजबूर करेगी.
Photo: IMDb
लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' साल 2013 में आई हॉलीवुड की तरफ से सबसे बेहतरीन स्टॉक मार्केट फिल्म में से एक है. इसकी कहानी एक ऐसे ब्रोकर की है, जो अपनी जिंदगी में काफी जल्दी सक्सेस पा लेता है. लेकिन तभी भ्रष्टाचार, ड्रग्स और फाइनेंशियल घोटाले की वजह से वो जल्द जमीन पर आ गिरता है. ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो रियल लाइफ अमेरिकन ब्रोकर जॉर्डन बेलफोर्ट की लाइफ पर बनी है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.2 है, आप इसे जियो हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.
Photo: IMDb
सैफ अली खान स्टारर बाजार भी एक अच्छी फिल्म है, जिसमें स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव को काफी अच्छी तरह से पेश किया गया. इसकी कहानी एक कपटी बिजनेसमैन की है, जिसे एक शख्स अपना आदर्श मानता है. वो जल्द ही उसके साथ काम भी करने लगता है. मगर कुछ समय के बाद बिजनेसमैन उसे अपने बुने हुए जाल में फंसा लेता है. IMDb पर इसकी रेटिंग 6.5 है, और आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं.
Photo: IMDb
साल 2020 लॉकडाउन के समय में फिल्ममेकर हंसल मेहता एक ऐसी वेब सीरीज हमारे सामने लेकर आए, जिसने हर किसी को उसे देखने पर मजबूर किया. स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी फेमस स्टॉक मार्केट घोटाले की कहानी दिखाती है. 1992 में हर्षद मेहता के करोड़ों रुपयों के घोटाले का खुलासा एक जर्नलिस्ट ने किया था. इस सीरीज में स्टॉक मार्केट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को बारीकी से दिखाया गया. यही वजह है कि IMDb पर भी इसकी रेटिंग 9.2 है, जो कि इंडियन वेब कंटेंट के लिहाज से सबसे ज्यादा है. आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं.
Photo: IMDb
हॉलीवुड फिल्म द बिग शॉर्ट एक ऐसी फिल्म है, जो 2007-2008 में अमेरिका में हुए बड़े आर्थिक संकट की सच्ची कहानी को दर्शाती है. ये फिल्म उन कुछ स्मार्ट निवेशकों की कहानी बताती है जिन्होंने पहले ही समझ लिया था कि अमेरिका रियल एस्टेट मार्केट बहुत खराब हालत में है और जल्दी ही ढह जाएगा. उन्होंने बैंकों के खिलाफ दांव लगाया और इसकी वजह से अरबों रुपये का मुनाफा कमाया. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.8 है और आप इसे नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Photo: Netflix
1987 में भी एक दमदार फिल्म वॉल स्ट्रीट करके आई थी, जिसने स्टॉक मार्केट के खेल को आसान भाषा में समझाने की कोशिश की. इसमें लालच और अमीर बनने की चाह के पीछे की असलियत को भी दिखाया गया, जिसका अंजाम काफी बुरा हो सकता है. IMDb पर फिल्म की रेटिंग 7.8 है और आप इसे एप्पल टीवी पर रेंट करके देख सकते हैं.
Photo: IMDb
साल 2011 की फिल्म 'टू बिग टू फेल' एक दमदार फिल्म है, जिसमें अमेरिका में हुई फाइनेंशियल क्राइसिस की सच्ची स्टोरी दिखाई गई है. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे लेमैन ब्रदर्स के ढहने के बाद, सरकार और बैंक्स ने देश की इकॉनमी बचाने की कोशिश की. इसकी IMDb रेटिंग 7.2 है और आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Photo: IMDb