Advertisement

बॉलीवुड

जियो हॉटस्टार में टॉप ट्रेंड कर रही ये 5 सीरीज, एक की IMDb रेटिंग 9.3

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST
  • 1/10

अगर आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो को घंटों स्क्रॉल करते हुए थक गए हैं तो जिया हॉटस्टार को आजमाकर देखें. यहां दुनिया भर की ऐसी बेहतरीन फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए. हमने आपके लिए JioHotstar की सबसे अच्छी सीरीज की एक लिस्ट तैयार की है, जिनकी IMDb रेटिंग 8 या उससे ज्यादा है.
 

  • 2/10

'संगमरमर' एक हिंदी फैमिली ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. इस शो को Jio Studios ने पेश किया है और इसका डायरेक्शन विक्रम घई ने किया है.  यह एक मल्टी-जनरेशनल फैमिली ड्रामा है जो दो अलग-अलग कालखंडों (timelines) में चलती है. यह प्यार, बलिदान और पारिवारिक जिम्मेदारियों की एक भावुक कहानी है. (Photo: @JioHotstar)

स्टार कास्ट: स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी, सौरभ राज जैन.

IMDb रेटिंग: 8.9

  • 3/10

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी की कहानी बड़ी मजेदार है. ये दुर्लभ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुरली के पिता हैं. मुरली की गर्लफ्रेंड का परिवार उनकी शादी का विरोध करता है क्योंकि दुर्लभ के घर में कोई महिला नहीं है. इससे मुरली अपने पिता के लिए एक नई पत्नी और खुद के लिए एक मां ढूंढने लगता है. कॉमेडी फिल्म के शौकीन है तो इसे जरूर देखें. (Photo: @JioHotstar)

स्टार कास्ट- संजय मिश्रा, व्योम यादव, महिमा चौधरी

IMDb रेटिंग: 7.9

Advertisement
  • 4/10

Ne Zha 2 (2025) की कहानी सीधे पहली फिल्म से आगे बढ़ती है. एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स के शौकीन हैं तो आपको ये फिल्म जरूर देखना चाहिए.  नचा 2' यह फिल्म 2019 में आई ब्लॉकबस्टर 'नचा' का सीक्वल है. (Photo: @JioHotstar)


IMDb रेटिंग: 7.9
 

  • 5/10

राजा साहब 
प्रभास की फिल्म राजा साहब की कहानी (प्रभास) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी दादी के साथ रहता है. दादी भूलने की बीमारी से जूझ रही हैं और उन्हें अपने पति के अचानक गायब होने का गहरा गम है. साउथ इंडियन फिल्म के शौकीन इसे देख सकते हैं. (Photo: @JioHotstar)

स्टार कास्ट:  प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल और जरीना वहाब

IMDB रेटिंग 3.2

  • 6/10

यह एक ऐतिहासिक मिनी-सीरीज है जो 1986 में यूक्रेन (तत्कालीन सोवियत संघ) में हुए परमाणु हादसे की रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई को पेश करती है. यह केवल एक हादसे की कहानी नहीं, बल्कि झूठ और सरकारी लापरवाही की भी कहानी है. ईरान, अमेरिका के बीच चल रही जंग के बीच इस फिल्म को देखा जा सकता है. (Photo: @JioHotstar)


स्टार कास्ट: जेरेड हैरिस, स्टेलन स्कार्सगार्ड, एमिली वॉटसन।

IMDb रेटिंग : 9.3
 

Advertisement
  • 7/10

हॉलीवुड की सबसे भव्य साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइजी 'ड्यून' की दुनिया अब सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रही है. 'ड्यून: प्रोफेसी' ने ओटीटी जियोस्टार पर एक नया इतिहास रच दिया है. अगर आप राजनीति, दिमागी खेल और रहस्यमयी शक्तियों वाली कहानियों के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपके लिए ही है.(Photo: @JioHotstar)


स्टार कास्ट:  एमिली वाटसन , ओलिविया विलियम्स , ट्रैविज फिमेल , जोधी मे , सारा सोफी बाउसनिना और मार्क स्ट्रॉन्ग आदि.

IMDb रेटिंग : 7.3
 

  • 8/10

हाल ही में रिलीज हुई यह एक सामाजिक ड्रामा सीरीज है जो भारतीय समाज के गहरे मुद्दों को छूती है. यह शादी के बाद की सहमति और व्यक्तिगत अधिकारों जैसे गंभीर विषयों पर आधारित है.  (Photo: @JioHotstar)

स्टार कास्ट: दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, तिन्नु आनंद हैं.

IMDb: 6.2 (प्रारंभिक रेटिंग)
 

  • 9/10

हॉलीवुड सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स दुनिया की सबसे बड़ी सीरीज है. भारत में इस शो की अच्छी फैन फॉलोइंग है. इस शो के बारे में कहा जाता है कि इस तरह का शो दोबारा नहीं बनाया जा सकता है. (Photo: @JioHotstar)

स्टार कास्ट- पीटर डिंकलेज, एमिलिया क्लार्क, किट हैरिंगटन, लेना हेडी सीन बीन 

IMDB रेटिंग 9.2
 

Advertisement
  • 10/10

'डेयरडेविल बॉर्न अगेन' के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया. अब दूसरा सीजन आ गया है, जिसकी शुरुआत और भी धमाकेदार हुई है. अगर  आप ट्विस्ट, सस्पेंस ड्रामा देखना चाहते हैं तो ये आपके लिए हैं.  (Photo: @JioHotstar)

स्टार कास्ट- चार्ली कॉक्स, विंसेट डी'ओनोफ्रियो, विल्सन बेथल, डेबोरह एन वोल्ल 

IMDB रेटिंग 8.0
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement