बॉलीवुड एक्ट्रेस सहर बम्बा इन दिनों मालदीव की हसीन वादियों में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं. वहां से वो अपनी कई सारी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं.
सहर बीच पर अपनी अदाओं से कहर ढा रही हैं. वो वाइब्रेंट ब्लू स्ट्रैपलेस बिकिनी टॉप पहने हुए हैं, जो उनकी लुक को और निखार रहा है.
बिकिनी टॉप के साथ उन्होंने कलरफुल फ्लोरल स्रॉन्ग (पैरियो) लपेट रखा है, जो ट्रॉपिकल वाइब्स दे रहा है. सहर का मेकअप काफी लाइट था और बाल खुले थे.
कुछ तस्वीरों में सहर बम्बा मालदीव के नीले समंदर और घने पेड़ों को फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जो समर वाली फील दे रहा था.
सहर बम्बा मालदीव के बीच पर कई सारे बिकिनी लुक में नजर आईं, जिसमें वो इस सेक्विन बिकिनी सेट काफी गॉर्जियस दिखीं.
नेचुरल सनलाइट के साथ एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस इन फोटो की खूबसूरती को और चार चांद लगा रहा था. फैंस को सहर का हर एक लुक बहुत पसंद आया है.
सहर की फोटोज देखकर फैंस उन्हें ब्यूटीफुल, हॉट, स्टनिंग बुला रहे हैं. उनका बीच लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग उनके कॉन्फिडेंस की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
बात करें सहर के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें कुछ महीनों पहले शाहरुख के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में देखा गया था. उन्होंने अपना डेब्यू सनी देओल के बेटे करण के साथ किया था.
All Photos: Instagram @sahherbambba