सनी देओल अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं. नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई 'रामायण' में वो भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे.
Photo: Yogen Shah
फिल्म इस दिवाली रिलीज होगी. फिल्म रिलीज होने में अभी महीनों बाकी हैं. उससे पहले एक्टर आज दोपहर एयरपोर्ट पर देखे गए.
Photo: Yogen Shah
कई लोग सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई. तो जी बिल्कुल बड़ी बात है. क्योंकि एयरपोर्ट पर सनी अकेले नहीं, बल्कि पत्नी पूजा देओल के साथ स्पॉट हुए.
Photo: Yogen Shah
सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो एयरपोर्ट पर कार से उतरते दिखाई दे रहे हैं. सनी के उतरने के बाद उनकी पत्नी पूजा कार से बाहर निकलती हैं.
Photo: Yogen Shah
दोनों एयरपोर्ट की तरफ आगे बढ़ते हैं. एयरपोर्ट पर देओल परिवार की बहू वेस्टर्न कपड़ों में नजर आईं. उन्हें कैमरा देखकर मुस्कुराते भी देखा गया.
Photo: Yogen Shah
एक ओर जहां देओल परिवार के लड़के इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं. वहीं घर बहू-बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं.
Photo: Yogen Shah
सालों बाद सनी देओल को उनकी पत्नी के साथ देखा गया. पिछली बार दोनों बेटे करण देओल की शादी में साथ दिखे थे.
Photo: Yogen Shah
सालों बाद देओल परिवार की बहू का मॉर्डन लुक फैन्स के बीच छा गया है. एक फैन ने कहा कि भाभी बहुत सुंदर हैं. दूसरे ने कहा कि दुर्लभ नजारा. कई फैन्स ने पूछा कि कहां जा रहे हैं सनी पाजी. कई फैन्स दोनों को मेड फॉर ईच अदर बता रहे हैं.
Photo: Yogen Shah