सोनाली बेंद्रे 90s की सबसे खूबसूरत और चार्मिंग एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. सोनाली कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने सलमान, आमिर और शाहरुख खान संग भी स्क्रीन शेयर की है.
(Photo: Social Media)
सोनाली की खूबसूरती पर आज भी फैंस फिदा रहते हैं. लेकिन स्कूल के दिनों में उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जाता था. लोग एक्ट्रेस की लंबी गर्दन का मजाक उड़ाते थे.
(Photo: Social Media)
Lehren Retro को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सोनाली ने इस बारे में बात की थी. सोनाली से पूछा गया था कि वो इतनी खूबसूरत हैं, तो क्या स्कूल-कॉलेज में उन्हें कॉम्प्लीमेंट्स मिलते थे? एक्ट्रेस ने हैरान होकर कहा था- कॉम्प्लीमेंट्स क्या होते हैं?
(Photo: Social Media)
एक्ट्रेस ने फिर आगे अपनी बात को समझाते हुए कहा था- अगर आप मुझसे मेरे कॉम्प्लीमेंट्स के बारे में पूछेंगे तो अब मुझे काफी ज्यादा मिलते हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब मेरे लुक्स पर लोग मुझे बुली करते थे.
(Photo: Social Media)
'मुझे लगता है कि आपको उन दिनों के बारे में मुझसे पूछना चाहिए. आजकल तो हर कोई 'वाह क्या फिगर है' और ऐसी-वैसी बातें करता है. लेकिन एक समय था जब मैं इतनी पतली थी कि लोग मुझे चिढ़ाते थे.
(Photo: Instagram @iamsonalibendre)
'मुझे लोग जिराफ कहते थे, क्योंकि मेरी गर्दन लंबी है. उसी चीज को अब खूबी माना जाता है. अब लंबी गर्दन ही सबको अच्छी लगती है, लेकिन स्कूल और कॉलेज के दिनों में मुझे इसके लिए बहुत चिढ़ाया जाता था.'
(Photo: Instagram @iamsonalibendre)
'लेकिन तब इस बात से कोई फर्क भी नहीं पड़ता था. मैंने इसे बहुत ही लाइटली लिया. मैं यही सोचती थी कि ठीक है, अगर मैं ऐसी हूं तो ऐसी ही सही हूं. '
(Photo: Instagram @iamsonalibendre)
सोनाली से ये भी पूछा गया था कि क्या वो स्कूल में पॉपुलर थीं? इसपर उन्होंने कहा था- मैं बहुत फेमस थी. सिर्फ लड़कों के बीच नहीं, बल्कि अपने टीचर्स के बीच भी काफी फेमस थी.
(Photo: Instagram @iamsonalibendre)
सोनाली बेंद्रे की बात करें तो वो सलमान खान संग 'हम साथ साथ हैं', आमिर खान संग 'सरफरोश' और शाहरुख खान संग 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने गोविंदा, अजय देवगन संग भी हिट फिल्में दी हैं.
(Photo: Instagram @iamsonalibendre)
हालांकि, सोनाली लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. साल 2022 में वो फिल्म 'लव यू हमेशा' में दिखी थीं. 2025 में आई फिल्म 'बी हैप्पी' में उनका सिर्फ कैमियो था. पिछले साल उन्होंने टीवी शो 'पति-पत्नी और पंगा' होस्ट किया था.
(Photo: Instagram @iamsonalibendre)
सोनाली बेंद्रे का लुक भी पहले के मुकाबले अब काफी बदल चुका है. पुरानी तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल है. एक्ट्रेस अब पहले से ज्यादा खूबसूरत और स्टनिंग हो गई हैं. सही कहा ना हमने?
(Photo: Instagram @iamsonalibendre)