बॉलीवुड में सुचित्रा कृष्णमूर्ति भी एक समय काफी मशहूर हुई थीं. उन्होंने शाहरुख खान के साथ कभी हां कभी ना फिल्म में काम किया था, जो उनकी डेब्यू फिल्म भी थी.
सुचित्रा और शाहरुख ने सिर्फ एक ही बार इस फिल्म में काम किया. इसके बाद उन्हें कभी एक-साथ नहीं देखा गया. हाल ही में 90s एक्ट्रेस से बॉलीवुड के सुपरस्टार को लेकर एक इंटरव्यू में सवाल-जवाब किए गए.
सुचित्रा ने हिंदी रश संग बातचीत में शाहरुख को लेकर पहले तो कई सारी बातें कीं. मगर फिर अचानक वो एक सवाल पर भड़क गईं, जो बाद में चलकर काफी वायरल हुआ. एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या वो आज भी शाहरुख खान से बातचीत करती हैं?
तो इसपर सुचित्रा ने कहा- प्लीज, हमारा कोई कॉन्टैक्ट नहीं है. मैं आपसे कह रही हूं, प्लीज आप इस तरह के सवाल पूछना बंद कीजिए. ये काफी बोरिंग है, जैसे और कोई चीज ही नहीं है दुनिया में जो जरूरी है.
सुचित्रा कृष्णमूर्ति आगे ये भी कहती हैं कि वो इंडस्ट्री में कनेक्शन्स बनाए रखने में विश्वास नहीं रखती. बल्कि वो अपने काम करने के मौके खुद बनाती हैं. उन्हें सोशल रहना पसंद है, मगर फिलहाल वो अपनी दुनिया में खुश हैं.
सुचित्रा अंत में ये सवाल पूछकर अपनी बात खत्म करती हैं- अब ये सवाल बहुत बोरिंग हो चुके हैं. कोई शाहरुख से पूछता है कि क्या आपने कभी सुचित्रा कृष्णमूर्ति से कभी बातचीत की है?
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड में बहुत कम काम किया, मगर वो अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई थीं. उन्होंने फिल्ममेकर शेखर कपूर से शादी की थी, जिनसे अब उनका तलाक हो चुका है.
उनकी एक बेटी कावेरी है, जो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं. सुचित्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने फैंस से भी इंटरैक्ट करती हैं.
Photos: Instagram @suchitrakrishnamoorthi, @imsrk/ IMDb