Advertisement

बॉलीवुड

सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में दिखा सलमान का स्वैग, जेठालाल-आमिर ने जमकर दिए पोज

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST
  • 1/10

मुंबई में बीती शाम 12 मार्च को फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा और उनके पति अभिषेक का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें इंडस्ट्री से लगभग सभी बड़े सितारे शामिल हुए.

Photo: Yogen Shah

  • 2/10

सूरज बड़जात्या की फिल्मों में 'प्रेम' बने सुपरस्टार सलमान खान अपने खास दोस्त की बेटी के रिसेप्शन में स्वैग वाली एंट्री के साथ पहुंचे. दोनों ने एक साथ कई आइकॉनिक फिल्में बॉलीवुड को दीं, ऐसे में सलमान भी सूरज के इस खास मौके पर खुशी-खुशी पहुंचे. 

Photo: Yogen Shah

  • 3/10

बॉलीवुड की अदाकारा रेखा अपना आशीर्वाद देने रिसेप्शन में पहुंची जहां उनके रॉयल लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. गोल्डन साड़ी में उनका लुक बेहद शानदार था.

Photo: Yogen Shah

Advertisement
  • 4/10

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान भी अपने बेटे जुनैद के साथ इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शामिल हुए. इस मौके पर उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी. 

Photo: Yogen Shah

  • 5/10

इस ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी पहुंचीं. रानी के लिए पिछला कुछ वक्त काफी अच्छा बीता है क्योंकि उनकी लास्ट फिल्म 'मर्दानी 3' लोगों को बेहद पसंद आई थी. 

Photo: Yogen Shah

  • 6/10

'तारक मेहता' के जेठालाल उर्फ एक्टर दिलीप जोशी भी सूरज बड़जात्या की खुशी में शामिल होने पहुंचे. उन्होंने डायरेक्टर की कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स किए हुए हैं, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. 

Photo: Yogen Shah

 

Advertisement
  • 7/10

तब्बू ने सूरज बड़जात्या की एक फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की थी, जिसे काफी प्यार मिला था. ऐसे में वो भी डायरेक्टर की बेटी के ग्रैंड रिसेप्शन इवेंट में पहुंची, जहां वो बेहद खूबसूरत दिखीं.

Photo: Yogen Shah

  • 8/10

फिल्म 'छावा' के बाद सक्सेस की सीढ़ी चढ़ रहे विक्की कौशल भी अपने पिता शाम कौशल के साथ रिसेप्शन पार्टी में नजर आए. विक्की के पिता ने सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म 'ऊंचाई' के दौरान काम किया था, जिसमें वो बतौर एक्शन डायरेक्टर थे.

Photo: Yogen Shah

  • 9/10

जैकी श्रॉफ भी ईशा बड़जात्या के वेडिंग रिसेप्शन में अपने चर्चित अंदाज में पहुंचे. उनके हाथ में पौधा नजर आया, जिसे वो बतौर गिफ्ट की तरह नई जोड़ी को देने आए थे.

Photo: Yogen Shah

Advertisement
  • 10/10

अनिल कपूर भी अपने करीबी दोस्त अनुपम खेर के साथ सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे. वहां दोनों ने मिलकर पैप्स के कैमरा पर पोज दिए और अपनी खुशी भी जाहिर की.

Photo: Yogen Shah

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement