बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही पापा बनने वाले हैं. रणदीप की पत्नी लिन लैशरम प्रेग्नेंट हैं. वो अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं.
(Photo: Instagram @linlaishram)
डिलीवरी से पहले रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन ने मैटरनिटी शूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों रोमांटिक होते दिखे.
(Photo: Instagram @linlaishram)
रणदीप ने प्रेग्नेंट पत्नी लिन को बांहों में लेकर कई रोमांटिक पोज दिए. वो पत्नी का बेबी बंप थामे दिखे. उनके चेहरे की चमक उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है.
(Photo: Instagram @linlaishram)
एक दूसरी तस्वीर में रणदीप काउच पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी जमीन पर बैठी दिखीं. लिन ने अपना हैवी बेबी बंप थामकर पोज दिया. उनके चेहरे पर सुकून नजर आया.
(Photo: Instagram @linlaishram)
रणदीप और लिन के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस कपल के आने वाले मेहमान को अपनी ढेरों ब्लेसिंग्स दे रहे हैं.
(Photo: Instagram @linlaishram)
लिन के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखाई दिया. उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी भी देखी जा सकती है. मैटरनिटी फोटोशूट में कपल के कोजी मोमेंट्स फैंस का दिल जीत रहे हैं.
(Photo: Instagram @linlaishram)
लिन की गोदभराई की रस्म भी हो चुकी है. कपल ने बेबी शॉवर काफी इंटीमेट तरीके से किया था. अब जल्द ही लिन अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं.
(Photo: Instagram @linlaishram)
रणदीप हुड्डा और लिन ने सालों की डेटिंग के बाद साल 2023 में शादी रचाई थी. कपल की शादी का जश्न कई दिनों तक चला था. अब करीब 3 साल बाद दोनों पेरेंट क्लब में शामिल होने जा रहे हैं. अपने बच्चे के जन्म को लेकर लिन और रणदीप दोनों ही सुपर एक्साइटेड हैं.
(Photo: Instagram @linlaishram)