बॉलीवुड में एक समय था जब रणबीर कपूर, कटरीना कैफ संग रिलेशनशिप में आए थे. दोनों के रिश्ते को लेकर इंडस्ट्री में तब काफी ज्यादा गॉसिप हुआ करती थी.
Photo: Social Media
हालांकि रणबीर और कटरीना ने हमेशा अपने रिलेशनशिप को छिपाए रखने की कोशिश की. लेकिन कहीं ना कहीं से दोनों के रिश्ते की बात सामने आ ही जाती थी.
Photo: Social Media
रणबीर और कटरीना से जुड़ी तस्वीरें मीडिया में छाई रहती थीं. लेकिन एक वक्त रणबीर-कटरीना की ऐसी फोटो सामने आईं, जिसने हर किसी को दंग करके रख दिया.
Photo: Social Media
रणबीर और कटरीना की एक फोटो साल 2013-14 के दौरान अचानक लीक हो गई थी, जिसमें दोनों बीच पर देखे जा सकते हैं. इसमें रणबीर शर्टलेस, तो कटरीना बिकिनी में दिखाई दी थीं.
Photo: Social Media
एक्टर्स का ये प्राइवेट वेकेशन मनाते हुए लीक हुआ फोटो किसी सनसनी खेज खबर से कम नहीं था. कई लोगों ने इसका दोषी पैपराजी को ठहराया.
Photo: Social Media
अब रणबीर-कटरीना के वायरल लीक फोटो पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई है. हाल ही में एक मशहूर पैप ने दोनों एक्टर्स की लीक फोटो को लेकर शॉकिंग खुलासा किया था.
Photo: Social Media
पॉडकास्ट में बताया कि रणबीर-कटरीना का प्राइवेट वेकेशन वाला फोटो एक्टर्स के ही किसी करीबी ने लीक किया था.
Photo: Social Media
उन्होंने कहा था, 'जो आखिरी फोटो लीक हुआ जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी, वो रणबीर-कटरीना की बीच वाली थी. वो घटना काफी समय पहले हुई थी. और हां, वो फोटो उनके ही किसी करीबी ने लीक किया था.'
Photo: Social Media
रणबीर-कटरीना की जब ये फोटोज वायरल हुई थीं, तो दोनों ने इसपर काफी नाराजगी जताई थी. उन्होंने उस मीडिया पोर्टल को लेकर लिखा था, जिसने उनकी फोटो को पब्लिकली रिलीज किया.
Photo: Social Media
हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस लीक फोटो के पीछे डायरेक्टर अयान मुखर्जी का हाथ है, जो उस वक्त रणबीर-कटरीना दोनों के काफी करीबी हैं. लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.
Photo: Instagram @ranbir__kapoor82
बात करें रणबीर-कटरीना के रिश्ते की, तो दोनों ने करीब 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. इस बीच उनकी जग्गा जासूस फिल्म आई, जिसके दौरान उनका ब्रेकअप हुआ.
Photo: Social Media
अब रणबीर और कटरीना दोनों ही अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में खुश हैं. रणबीर ने जहां आलिया भट्ट से शादी करके एक बेटी राहा को जन्म दिया.
Photo: Instagram @aliaabhatt
वहीं कटरीना ने विक्की कौशल संग शादी की और कुछ महीनों पहले ही बेटे विहान को जन्म दिया. कपल शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बने थे.
Photo: Instagram @katrinakaif