फेमस कवि कुमार विश्वास फिल्म रामायण को लेकर चर्चा हैं. मूवी में उन्होंने बतौर गीतकार काम किया है.
प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वो ओपन रहते हैं. लेकिन पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करते हैं. कुमार की फैमिली भी लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती हैं.
उनकी दो बेटियां हैं. जो शोबिज में नहीं बल्कि दूसरे फील्ड से हैं. जानते हैं उनके बारे में...
कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा हैं. दूसरी बेटी कुहू शर्मा. 2025 में अग्रता की उदयपुर में शाही शादी हुई थी.
बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल को उन्होंने हमसफर बनाया. जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने भी हाजिरी लगाई थी.
खूबसूरती में दोनों बहनें बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं. अग्रता ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद से पूरी की.
इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री ली. उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर ऑफ आर्ट्स किया.
पिता के प्रोफेशन से अलग, वो डिजिटल खिड़की नाम की एक मार्केटिंग एजेंसी चलाती हैं. इस कंपनी की वो डायरेक्टर हैं.
कुमार विश्वास की छोटी बेटी कुहू ने साइकोलॉजी में बीएससी की है. बड़ी बहन की तरह उन्होंने भी लंदन के किंग्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली.
कुहू पेशे से काउंसलिंग मनोवैज्ञानिक हैं. दोनों बहनें इंस्टा पर एक्टिव रहती हैं. उनका आपस में शानदार बॉन्ड है. पेरेंट्स संग उनका फ्रेंडली रिश्ता है.
अग्रता और कुहू फैशन में भी आगे हैं. उनका इंस्टा प्रोफाइल उनके स्टाइलिश अंदाज, फैशन सेंस और खूबसूरती की गवाही देता है.
All Photos: Instagram @agratasharmma