रामायण फिल्म का ट्रेलर जबसे सामने आया है, इसकी स्टारकास्ट को लेकर गूगल पर सर्च खत्म नहीं हो रहा है. लीड स्टारकास्ट के अलावा मूवी में दिखने वाले सपोर्टिंग रोल्स पर भी बात हो रही है.
Photo: Screengrab
फिल्म में अयोध्या के राजा दशरथ बने हैं अरुण गोविल. लेकिन क्या आप जानते हैं रामायण मूवी में उनकी तीनों रानियों का किरदार किसने प्ले किया है.
Photo: Screengrab
ज्यादातर लोग जानते हैं कि लारा दत्ता ने कैकयी का रोल प्ले किया है. ट्रेलर में मंथरा बनी शीबा चड्ढा और दशरथ के किरदार में दिखे अरुण गोविल संग उनके सीन्स दिखे.
Photo: Screengrab
एक डायलॉग में वो राम से 14 साल के वनवास पर जाने को कहती हैं. कैकेयी के रोल में लारा शानदार लगी हैं. अपने एक्सप्रेशंस और डायलॉग डिलीवरी को लेकर वो छाई हुई हैं.
Photo: Screengrab
लारा ने 2003 में अंदाज मूवी से डेब्यू किया. वो कई और मूवीज में भी दिखीं. बीच में कुछ वक्त का गैप लिया. फिर धमाकेदार वापसी की. रामायण से पहले वो वेलकम 3 में नजर आईं.
Photo: Instagram @larabhupathi
मूवी में कौशल्या यानी भगवान राम की मां का रोल इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा इंदिरा कृष्णन ने प्ले किया है. वो मूवी एनिमल में वो रणबीर संग काम कर चुकी हैं.
Photo: Instagram @indirakrishna101
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में इंदिरा एक्टर की सास के रोल में दिखी थीं. सबसे मजेदार बात ये है कि खुद रणबीर ने रामायण के लिए इंदिरा का नाम सजेस्ट किया था.
Photo: Instagram @indirakrishna101
इंदिरा गंगा माई की बेटियां, अफसर बिटिया, कृष्णदासी जैसे शोज में नजर आईं. वो मूवी तेरे नाम में अहम रोल में दिखी थीं. अब रामायण में इंदिरा और रणबीर को दोबारा साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.
Photo: Instagram @indirakrishna101
दशरथ की दो रानियों की बात हो गई. अब बात करते हैं तीसरी रानी सुमित्रा की. मूवी में ये रोल सोनल झा ने प्ले किया है. वो इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं.
Photo: Screengrab
उन्होंने बालिका वधू, ना आना इस देश लाडो जैसे हिट शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. फिल्मों की बात करें तो सोनल चिलर पार्टी, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, आगरा में दिखी हैं.
Photo: Instagram @sonaljhaofficial
रामायण के ट्रेलर में इन तीनों रानियों की झलक दिखी है. फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. जो कि इसी साल दिवाली के मौके पर आएगी. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी.
Photo: Instagram @sonaljhaofficial