गोविंदा की पर्सनल लाइफ प्रॉब्लम अब पब्लिक हो चुकी है. एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर संग उनकी फिल्म आ रही है, जिसपर सवाल उठ रहे हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को शक है कि एक्टर का उनसे अफेयर चल रहा है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
गोविंदा और कोमल कई बार एक-साथ नजर आ चुके हैं. हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने भी दोनों साथ गए थे, जहां एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर भरा हुआ था. इस बात पर बड़ा बवाल खड़ा हुआ था.
Photo: Vinod Singh
गोविंदा के अफेयर की बातों पर कई लोग उन्हें अभी तक फटकार चुके हैं. अब राखी सावंत भी इसमें शामिल हुई हैं. शनिवार को वो एयरपोर्ट पर पैपराजी से गोविंदा और कोमल के रिश्ते पर बात कर रही थीं, जहां उन्होंने दोनों को फटकारा.
Photo: Vinod Singh
कोमल के मांग में सिंदूर भरने वाली बात पर राखी ने कहा- मुझे इतना गुस्सा आ रहा है. सबसे पहले मैं गोविंदा जी से कहना चाहती हूं कि वो मेरे बचपन के फेवरेट हीरो थे. लेकिन अभी जो वो मेरी सुनीता जी के साथ कर रहे हैं ना, बहुत गलत कर रहे हैं. मैं बहुत निराश हूं.
Photo: Screengrab
आगे राखी ने कोमल रानी स्वर्णकर को भी गोविंदा से दूर रहने की धमकी दी. उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, 'कोमल मेरे नाद में नहीं लगना, मैं सुनीता आहूजा नहीं हूं.' एक्ट्रेस ने इस दौरान गोविंदा की को-स्टार को खूब सारी गालियां भी दीं.
Photo: Vinod Singh
उन्होंने कोमल से कहा है कि वो जो फिल्म गोविंदा के साथ बना रही हैं, वो बनाएं. दूसरों के पति ना छीने. राखी ने खुलेआम एक्ट्रेस को 'पति चोर' कहा. उन्होंने दावा किया कि कोमल ने दूसरों के संसार में आग लगाने वाला काम किया है.
Photo: Vinod Singh
राखी सावंत ने कोमल रानी स्वर्णकर को गोल्ड डिगर भी कहा. उन्होंने दावा किया कि वो गोविंदा को फंसाकर अपने लिए फिल्में बनवा रही हैं, उनके नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगा रही हैं. एक्ट्रेस ने कई सारी आपत्तिजनक बातें कहीं, जो हम लिख नहीं सकते.
Photo: Vinod Singh
अब गोविंदा के ऊपर इतने सवाल उठ रहे हैं, देखना होगा कि वो इसपर क्या कहते हैं. क्या इन सभी कारणों से उनकी आने वाली फिल्मों पर भी असर होगा?
Photo: Instagram @officialsunitaahuja