Advertisement

बॉलीवुड

कहां गायब हुईं राहुल रॉय की एक्स वाइफ? तलाक के बाद छोड़ा शोबिज, बनीं बिजनेसवुमेन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST
  • 1/9

आशिकी फेम राहुल रॉय के सितारे गर्दिश में हैं. एक्टर को अपना कर्ज चुकाने के लिए छोटे-मोटे इंफ्लुएंसर संग वीडियो बनाना पड़ रहा है. रोमांटिक रील्स के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. 

  • 2/9

ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि वो पैसे के लिए काम कर रहे हैं. कम से कम सोशल मीडिया पर किसी का मजाक तो नहीं बना रहे हैं.

  • 3/9

60 की उम्र में एक्टर को पैसों के लिए संघर्ष करते देखना बेहद दुखद है. मन में ये भी सवाल आया क्या उनकी निजी जिंदगी में कोई ऐसा नहीं है, जो उनकी मदद कर सके. 
 

Advertisement
  • 4/9

राहुल रॉय के बारे में खोजते-खोजते उनकी शादी की बात होने लगी. कई लोगों को उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में नहीं पता है. 2000 में एक्टर ने मॉडल राजलक्ष्मी से शादी रचाई थी. 

  • 5/9

दोनों एक पार्टी में मिले थे. पहली नजर में प्यार हुआ और दोनों ने घर बसाने का फैसला कर लिया. शादी के कुछ समय बाद इनके रिश्ते में दरार आने लगी. 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. 

  • 6/9

तलाक के बाद भी राहुल और उनकी एक्स वाइफ ने कभी एक-दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं कहा. राजलक्ष्मी की बात करें, तो वो पंकज उदास के गाने ‘चुपके चुपके सखियों से वो’ से सुर्खियों में आई थीं. गाना राजलक्ष्मी खानविलकर और जॉन अब्राहम पर फिल्माया गया था. 

Advertisement
  • 7/9

गाने में राजलक्ष्मी की खूबसूरती देखकर लोग उनकी ओर खींचे चले गए. खूबसूरत और होनहार होने के बावजूद राजलक्ष्मी करियर में वो कमाल नहीं सकीं, जिसकी सबको उम्मीद थी. 

  • 8/9

पर उनकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही. राहुल रॉय से पहले उन्होंने समीर सोनी से शादी की थी, जो 6 महीनों में टूट गई. राजलक्ष्मी से तलाक लेकर समीर सोनी ने नीलम संग घर बसा लिया. 

  • 9/9

राजलक्ष्मी ने राहुल रॉय के साथ दूसरी करके जिंदगी को नया मौका दिया था, लेकिन उनके सपने अधूरे रह गए. एक्टर से तलाक के बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गईं. राजलक्ष्मी के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है. लेकिन कहा जाता है कि दूसरी शादी टूटने के बाद वो ऑस्ट्रिलया शिफ्ट हो गईं और बिजनेसवुमेन बनकर जिंदगी बिता रही हैं.

All Photo: Instagram @officialrahulroy/Social Media

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement