कोरियोग्राफर फराह खान इस हफ्ते पलक मुच्छल और मिथुन के घर पहुंचीं, जो पहले से ही सिंगिंग की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं. इस दौरान कपल ने उन्हें एक छोटा सा होमटूर भी दिया था.
पलक-मिथुन का घर काफी सिंपल लेकिन खूबसूरत सा था. वहां ऑफ-व्हाइट और चोकलेट थीम डेकोर किया गया था. लिविंग एरिया में भी एक बड़ा सा झूमर लगा था, जो घर की रौनक बढ़ाने का काम कर रहा था.
वैसे फराह ने अभी तक जितने सेलेब्स के होमटूर किए, उन्हें उन सभी का घर पसंद आया. लेकिन पलक के घर में उनका यूनीक कलेक्शन देखकर फराह सबसे ज्यादा दंग रह गईं.
दरअसल, पलक के पति मिथुन ने अपनी पत्नी के लिए घर में एक खास वॉक-इन-क्लोसेट बनाया है, जहां सिंगर के सभी कपड़े, जूते, मेकअप और डिजाइनर बैग्स के कलेक्शन्स मौजूद हैं.
पलक की एक पूरी अलमारी उनके डिजाइनर बैग्स से भरी है, जिसमें करीब-करीब 50 से ज्यादा होंगे. हालांकि इस रूम में उनके पति मिथुन के लिए कोई जगह नहीं थी. ये देखकर फराह को अपने पति शिरीष कुंदर की याद आ गई.
फराह ने कहा कि उन्हें भी काफी समय से पलक जैसा वॉक-इन क्लोसेट चाहिए था. लेकिन उनके पति शिरीष ने उनकी ये इच्छा कभी पूरी नहीं की. कोरियोग्राफर ने अपने मस्ती भरे अंदाज में पति से कहा कि वो अपने कमरे से बाहर निकलें, ताकि फराह उसका आधा करके अपने लिए ऐसा कमरा बना सकें.
फराह ने आगे पलक का सॉफ्ट टॉय कलेक्शन भी जाना. सिंगर ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपने एनजीओ की मदद से करीब 4012 हार्ट सर्जरी कराई है. ऐसे में उनकी इस सफलता के लिए उनके परिवार ने उन्हें 4012 सॉफ्ट टॉय गिफ्ट किए हैं, जो उनकी मां के घर पर रखे हैं.
पलक वैसे पलाश मुच्छल की बहन हैं, जो कुछ महीनों पहले क्रिकेटर स्मृति मंधाना की वजह से सुर्खियों में आए थे. पलाश और स्मृति की शादी अचानक टूट गई थी, जिससे हर किसी को शॉक लगा था. शादी टूटने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं, लेकिन आजतक असली बात सामने नहीं आई है. पलाश पर भी कई सारे आरोप लगते हैं.
Photo: Youtube Screengrab/ Instagram @palash_muchhal