बॉलीवुड प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी अब हमारे बीच नहीं रहे. 4 जून को उनका निधन हुआ. वो काफी वक्त से एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे. उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ी.
पहलाज निहलानी की याद में आज मुंबई के जुहू में एक प्रार्थना सभा रखी गई, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए. चंकी पांडे समेत कई जाने-माने चेहरे इस दौरान नजर आए.
हेमा मालिनी भी प्रार्थना सभा में आईं. उन्होंने पहलाज निहलानी के प्रोडक्शन में बनी सिर्फ एक फिल्म आंधी तूफान में काम किया था, जो साल 1985 में आई थी.
डायरेक्टर डेविड धवन भी इस दौरान अकेले दिखे. पहलाज निहलानी के साथ मिलकर उन्होंने 90s में कई सुपरहिट फिल्में बनाई थीं. उनकी सबसे यादगार फिल्म आंखें थी.
गोविंदा भी पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने पहुंचे. इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी नजर आई. उनका रिश्ता प्रोड्यूसर के साथ काफी गहरा था. पहलाज निहलानी ने ही गोविंदा को इंडस्ट्री में एंट्री दिलाई थी. दिलचस्प बात ये है कि जो आखिरी फिल्म बॉलीवुड में गोविंदा ने की, उसे भी पहलाज निहलानी ने ही प्रोड्यूस किया था. वो फिल्म साल 2019 में रंगीला राजा नाम से आई थी.
अनिल कपूर भी पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में नजर आए. उन्होंने भी प्रोड्यूसर के साथ 90s में कुछ फिल्मों में काम किया था.
फरहान अख्तर भी पहलाज निहलानी में अपनी पत्नी शिबानी डांडेकर संग नजर आए. फरहान इन दिनों डॉन 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके और रणवीर सिंह के बीच काफी तनातनी हो चुकी है.
पहलाज निहलानी की दोस्त और वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी प्रेयर मीट में नजर आईं. उनके साथ पति कुक्कू कोहली और मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी भी दिखाई दिए.
शत्रुघ्न सिन्हा भी पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में पहुंचे थे. इस दौरान उनके सिर पर रुमाल और माथे पर टीका नजर आया. माना जा रहा है कि उन्होंने ही पगड़ी की रस्म पूरी की है, हालांकि हम इसकी कोई पुष्टि नहीं करते हैं. शत्रुघ्न सिन्हा और पहलाज निहलानी काफी अच्छे दोस्त रहे. जब प्रोड्यूसर बीमार थे, तो सिर्फ वेटरन एक्टर ही उनसे मिलने पहुंचते थे.
All Photos: Yogen Shah