Advertisement

बॉलीवुड

1.5 एकड़ में फैला मिथुन चक्रवर्ती का बंगला, हर फैमिली मेंबर के लिए अलग कॉटेज, हरियाली के बीच बसा आशियाना

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST
  • 1/9

बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती का मुंबई के मड आइलैंड स्थित बंगला बेहद खास और भव्य है. लगभग 1.5 एकड़ (करीब 65,000 स्क्वेयर फीट) में फैला यह आलीशान घर सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि एक अनोखा आशियाना है. (Photo: Pinkvilla)
 

  • 2/9

चारों तरफ हरियाली से घिरे इस बंगले का नाम मिथुन ने अपने सबसे बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती के नाम पर रखा है. खास बात यह है कि इस पूरे परिसर में परिवार के सदस्यों के लिए अलग-अलग कॉटेज बने हुए हैं और यहां 22 पालतू कुत्ते भी रहते हैं. (Photo: Pinkvilla)
 

  • 3/9

पिंकविला ने मिथुन के घर का हाउस टूर किया. मिथुन के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने इस प्रॉपर्टी के इतिहास के बारे में बताया कि उनके माता-पिता ने यह घर साल 1985 में खरीदा था, जब मिमोह का जन्म हुआ था. कुछ सालों बाद पूरा परिवार ऊटी शिफ्ट हो गया और 2007 तक वहीं रहा.

(Photo: Pinkvilla)
 

Advertisement
  • 4/9

उस दौरान इस बंगले का इस्तेमाल मुख्य रूप से हॉलिडे होम के तौर पर किया जाता था. 2007 में मुंबई लौटने के बाद परिवार यहां पूरी तरह से रहने लगा और इसे एक पक्के घर में बदल दिया गया. (Photo: Pinkvilla)

  • 5/9

इस बंगले में मिथुन की शुरुआती दिनों की याद के तौर पर एक पीली फॉक्सवैगन बीटल कार रखी हुई है. नमाशी के मुताबिक, जब मिथुन मुंबई आए थे और उनके पास रहने की जगह नहीं थी, तब उन्होंने 15 दिन इसी कार में बिताए थे.  (Photo: Pinkvilla)

  • 6/9

इस प्रॉपर्टी की सबसे बड़ी खासियत इसका लेआउट है. यहां एक ही छत के नीचे रहने के बजाय परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग कॉटेज बनाए गए हैं. मिथुन और उनके पिता का मानना था कि हर बच्चे को अपनी प्राइवेसी और स्पेस मिलना चाहिए.  (Photo: Pinkvilla)

Advertisement
  • 7/9

बंगले के एक कॉटेज को ऑफिस में तब्दील किया गया है, जहां फिल्मों की स्क्रिप्ट पर चर्चा होती है. इस ऑफिस की एक दीवार मिथुन के सम्मान, पुरस्कारों और फैंस द्वारा बनाए गए स्केच को समर्पित है.  (Photo: Pinkvilla)
 

  • 8/9

वहीं दूसरी दीवार पर दिग्गज कलाकार राजकुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाल ठाकरे और दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने के दौरान की तस्वीरें लगी हैं. यहां उनके द्वारा जीते गए तीनों राष्ट्रीय पुरस्कार भी रखे गए हैं. (Photo: Pinkvilla)

  • 9/9

घर से महज दो मिनट की दूरी पर स्थित एक हिस्से को अब 'मायर्नड बंगला' (Myrnd Bungalow) नाम के प्रोफेशनल इन-हाउस स्टूडियो में बदल दिया गया है, जो फिल्म शूट और शादियों के लिए इस्तेमाल होता है. (Photo: Pinkvilla)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement