Advertisement

बॉलीवुड

ना फोन, ना स्मोकिंग, ना लहसुन, Met Gala 2026 के नियम तोड़े तो अगली बार नो एंट्री!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST
  • 1/10

दुनिया की सबसे ग्लैमरस रात यानी मेट गाला 2026 का आगाज हो चुका है. अब रेड कार्पेट पर फैशन, ड्रामा और वायरल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, लेकिन असली कहानी अंदर शुरू होती है. 

  • 2/10

यहां हर चीज सख्त नियमों के हिसाब से चलती है और इन नियमों की बॉस हैं फैशन क्वीन अन्ना विंटोर. अगर नियम तोड़े, तो अगली बार इनवाइट मिलना मुश्किल हो सकता है.
 

  • 3/10

फोन? डिनर टेबल पर बिल्कुल नहीं. जैसे ही मेहमान न्यूयॉर्क के मशहूर मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में एंट्री करते हैं, नियम लागू हो जाते हैं. सबसे पॉपुलर नियम है- डिनर के दौरान फोन इस्तेमाल नहीं करना.

Advertisement
  • 4/10

मतलब ना इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग, ना स्टोरी पोस्ट करना और ना खाने के बीच सेल्फी लेना. हालांकि पहले कुछ सितारे चोरी-छिपे बाथरूम सेल्फी लेकर वायरल हो चुके हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर फोन इस्तेमाल करना मना है.

  • 5/10

मेट गाला में स्मोकिंग बिल्कुल अलाउड नहीं है. इसमें ई-सिगरेट भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी वजह म्यूजियम की करोड़ों की कलाकृतियों और महंगे डिजाइनर कपड़ों को सुरक्षित रखना है. हालांकि कुछ सितारे पहले ये नियम तोड़ चुके हैं, लेकिन आयोजक इसे बिल्कुल पसंद नहीं करते.

  • 6/10

अगर आपको लगता है कि पैसे देकर कोई भी मेट गाला पहुंच सकता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये इवेंट पूरी तरह इनवाइट-ओनली है. गेस्ट लिस्ट में किसका नाम होगा, इसका आखिरी फैसला खुद अन्ना विंटोर करती हैं. यहां तक कि अगर कोई बड़ा ब्रांड करोड़ों खर्च करके टेबल खरीद ले, तब भी कौन आएगा और कौन नहीं- ये फैसला उन्हीं का होता है.

Advertisement
  • 7/10

हर साल मेट गाला की एक खास थीम होती है और सितारों को उसी के हिसाब से अपना लुक तैयार करना पड़ता है. 2026 की थीम है- कॉस्ट्यूम आर्ट और ड्रेस कोड है- फैशन इज आर्ट. मतलब इस बार सितारों को सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि चलते-फिरते आर्ट पीस बनकर आना होगा.

  • 8/10

बताया जाता है कि कई महीनों पहले से डिजाइनर्स और सेलिब्रिटीज मिलकर आउटफिट तैयार करते हैं और लुक्स पहले से अप्रूव भी करवाए जाते हैं. मेट गाला में बड़े-बड़े सितारों को भी अपनी सीट चुनने की आजादी नहीं होती. सीटिंग अरेंजमेंट महीनों पहले प्लान होता है और कई बार सितारों को ऐसे लोगों के साथ बैठाया जाता है जिनकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होती.

  • 9/10

मेट गाला में सिर्फ व्यवहार ही नहीं, खाने-पीने पर भी सख्त नियम हैं. प्याज, लहसुन और चाइव्स जैसी चीजें मेन्यू में शामिल नहीं होतीं, क्योंकि उनकी तेज खुशबू और सांस की बदबू फैशन और क्लोज कन्वर्सेशन के साथ अच्छी नहीं लगती.

Advertisement
  • 10/10

इतने नियम आखिर क्यों? कारण बहुत सीधा है- कंट्रोल. दुनिया भर की मीडिया, करोड़ों की ड्रेस, बेशकीमती आर्ट और सुपरस्टार्स… सब एक ही जगह मौजूद होते हैं. ऐसे में हर चीज को कंट्रोल में रखना जरूरी हो जाता है. सीटिंग से लेकर सेल्फी तक, सब कुछ इस तरह प्लान किया जाता है ताकि रात शानदार दिखे और कोई गलत वजह से वायरल न हो जाए.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement