बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित फैंस के दिलों पर राज करती हैं. माधुरी पर्सनल लाइफ में कैसे रहती हैं, क्या लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं? ये जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. तो आइए आज आपको माधुरी दीक्षित का आलीशान घर दिखाते हैं.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और बच्चों संग मुंबई के आलीशान सी-फेसिंग घर में रहती हैं. माधुरी के घर से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
माधुरी का घर काफी क्लासी और मॉडर्न डच के साथ डिजाइन किया गया है. लिविंग रूम में बड़ा सा ब्लू कलर का सोफा सेट लगा है, जहां एक साथ कई लोग गैदर हो सकते हैं.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
लिविंग रूम के एक हिस्से में डाइनिंग एरिया बनाया गया है. डाइनिंग एरिया को काफी सटल और एलीगेंट रखा है.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
लिविंग रूम में खूबसूरत झूमर, शोपीस लगे हैं. घर में वाइब्रेंट टच देने के लिए दीवारों को खास कलरफुल आर्टिस्टिक पेटिंग्स से सजाया गया है.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
कई सारी पेटिंग्स एमएफ हुसैन की बनाई हुई हैं, जो उन्होंने माधुरी को गिफ्ट की थीं. माधुरी ने कहा कि एमएफ हुसैन की ख्वाहिश थी कि वो उनके घर को म्यूजियम की तरह बनाएं. एमएफ हुसैन ने माधुरी से कहा था कि वो उनके घर की दीवारों पर पेटिंग्स करना चाहते हैं.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
लेकिन माधुरी ने उनसे कहा था कि वो उनके लिए पेंटिंग्स बना दें, ताकि वो जहां जाएं उन्हें अपने साथ ले जा सकें.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
माधुरी ने अपने घर को परिवार की तस्वीरों से सजाया हुआ है. उनके घर में पति, बच्चों संग कई तस्वीरें लगी हैं.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
माधुरी के घर में उनके दोनों बेटों के अलग बेडरूम्स हैं. एक्ट्रेस ने अपने बेटे का रूम भी दिखाया, जिसकी थीम ग्रे-ब्लू है. रूम काफी क्लासी और एलीगेंट है.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
घर का किचन भी काफी बड़ा और आलीशान है. किचन से मुंबई का दूर-दूर तक का खूबसूरत नजारा दिखता है. किचन में कई सारे इंडोर प्लान्ट्स भी लगें हैं.
माधुरी का बेडरूम काफी रॉयल तरीके से डिजाइन किया गया है. रूम से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है. माधुरी हर रोज रूम में बैठकर खूबसूरत सी व्यू को निहारते हुए सुबह की चाय पीती हैं.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
माधुरी के घर में एक स्पेशल म्यूजकल रूम भी हैं. जहां उनके बेटे गिटार बजाते हैं. वो पति और बच्चों संग इस रूम में म्यूजिक एन्जॉय करती हैं. कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी इस रूम में मौजूद हैं.
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के इस आलीशान घर की कीमत करोड़ों में हैं. एक्ट्रेस का घर अंदर से किसी रॉयल पैलेस से कम नहीं हैं. माधुरी दीक्षित का घर आपको कितना पसंद आया?
(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India)