Advertisement

बॉलीवुड

दुबली-पतली, 16 साल की थीं माधुरी दीक्षित... जब सुने ताने, लोगों ने कहा- कुछ खिलाओ इसे

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 16 साल की थीं, जब उन्होंने अबोध फिल्म से डेब्यू किया था. लेकिन उनका वो एक्सपीरियंस बहुत अच्छा नहीं रहा था, क्योंकि उन्हें बॉडीशेमिंग का सामना करना पड़ता था. 

  • 2/9

माधुरी हाल ही में मां-बहन फिल्म में नजर आईं. जहां दिखाया गया कि कैसे मर्दों से भरी दुनिया में महिलाएं स्लट शेमिंग, बॉडी शेमिंग का शिकार होती है. इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पर्सनल अनुभव भी शेयर किए. 

  • 3/9

माधुरी ने न्यूज 18 से बातचीत में बताया कि अक्सर उन्हें भी लुक्स, शरीर और फैसलों को लेकर जज किया जाता है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें भी ऐसे तानों का सामना करना पड़ा था.

Advertisement
  • 4/9

माधुरी ने कहा- जब आप एक पब्लिक फिगर होते हैं तो लोग आपके बारे में तरह-तरह की बातें करते हैं. जब मैंने 80 के दशक में काम शुरू किया था, तब लोग कहते थे कि मैं बहुत दुबली-पतली हूं. 

  • 5/9

'लोग मजाक में कहते थे, 'इसे कुछ खिलाओ.' लोगों को दूसरों को जज करने की बहुत जल्दी होती है.'

  • 6/9

माधुरी ने कहा कि महिलाओं को अक्सर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है. अगर वजन बढ़ जाए तो लोग बातें करते हैं और अगर वजन कम हो जाए तब भी लोग टिप्पणी करने लगते हैं.

Advertisement
  • 7/9

माधुरी ने आगे कहा- भारत में तो जैसे ही आप किसी से मिलते हैं, सबसे पहले लोग यही कहते हैं कि अरे, कितनी मोटी हो गई हो या कितनी पतली हो गई हो. यहां लोगों के पास कोई फिल्टर नहीं है.
 

  • 8/9

माधुरी ने बताया कि- पहले भी लोग जज करते थे, लेकिन हमें पता नहीं चलता था क्योंकि सोशल मीडिया नहीं था. आज सोशल मीडिया और लोगों की पहचान छिपी रहने की वजह से कोई भी कुछ भी लिख देता है.

  • 9/9

हालांकि माधुरी इन पर ध्यान नहीं देतीं. वो बोलीं- लोग क्या कहते हैं, उस पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय आपको अपने काम और अपने जुनून पर फोकस करना चाहिए. जो काम आपको पसंद है, उसे पूरी लगन से करना चाहिए. सबसे जरूरी बात है खुद से प्यार करना.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement