Advertisement

बॉलीवुड

प्राइवेट सलून-रॉयल इंटीरियर से लेस, आलीशान है कुमार विश्वास का बंगला, लगाई 60 फुट लंबी पेंटिंग

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST
  • 1/11

कवि कुमार विश्वास अपनी खूबसूरत कविताओं के लिए मशहूर हैं. वो जिस महफिल में जाते हैं, वहां समा बांध देते हैं. उन्हें भारत में इतनी पहचान मिल चुकी है कि अब उन्होंने अपनी मेहनत से एक बंगला खड़ा कर दिया है. 

  • 2/11

कुमार विश्वास ने नोएडा में अपना ऐसा घर बनवाया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह सकती हैं. उनका घर बाहर से जितना आलीशान दिखता है, वो अंदर से भी उनका लग्जरी से भरा और खूबसूरत है.
 

  • 3/11

हाल ही में यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स ने कुमार विश्वास का हाउस टूर किया, जिसमें कवि ने अपने घर का एक-एक कोना और वहां मौजूद रॉयल इनटीरियर की झलक दिखाई.

Advertisement
  • 4/11

कुमार विश्वास के घर के एंट्री गेट पर दो हाथी बने हैं, और बाहर पूरा गार्डन एरिया है जहां सब लोग बैठते हैं. घर का एंट्रेंस गेट भी काफी बड़ा बना हुआ है, जैसे किसी महल का दरवाजा हो. 
 

  • 5/11

बंगले में घुसते ही सामने एक सीढ़ी बनी है, जो ऊपर पांच मंजिल तक जाती है. नीचे एक बेसमेंट एरिया भी बना है, जहां कई सारे कमरे बने हुए हैं. 

  • 6/11

वहां एक कमरा उनके काम के लिए है, जहां उनकी किताबें और हार्मोनियम रखा है. कुमार विश्वास बताते हैं कि उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के गाने इसी जगह पर लिखे हैं. 

 

Advertisement
  • 7/11

सीढ़ी के बगल में कवि ने एक पेंटिंग बनवाई है, जो बसंत ऋतु की झलक दिखाती है. ये पेंटिंग छत से लेकर बेसमेंट तक करीब 60 फुट की है. साथ ही उन्होंने अपने घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखी है, जो देखने में काफी सुंदर है.

  • 8/11

कुमार विश्वास का लिविंग एरिया भी रॉयल इंटीरियर से भरा हुआ है. वहां एक ग्रैंड झूमर लगा है, एक दीवार पर फूलों की कलाकृति हुई है और काफी सारे सोफे लगे हैं. वहां कई सारी पेंटिंग्स लगी हैं, जिसमें हनुमान- राम बने हैं. 
 

  • 9/11

कवि ने अपने घर में एक कमरा ऐसा भी बनाया है जहां उनका प्राइवेट स्पा-सलून मौजूद है. इसमें एक स्टीमिंग रूम भी है, जिसमें कुमार विश्वास अक्सर जाया भी करते हैं. 
 

Advertisement
  • 10/11

उन्होंने अपने घर के एक फ्लोर पर अपनी लाइब्रेरी बनाई है, जहां कवि की किताबों के कलेक्शन्स रखे हैं. घर में कई जगहों पर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी नजर आए, जो उनके संगीत प्रेम को दर्शाता है. 

  • 11/11

कुमार विश्वास का घर जितना आलीशान है, किचन उतनी ही सिंपल और एलिगेंट बनी है. कवि ने उस किचन को आज के समय के मुताबिक बनवाया है, जहां किसी चीज की कमी नहीं दिखती. 

Photo: Youtube Screengrab

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement