Advertisement

बॉलीवुड

अफगानी MMA फाइटर के प्यार में टाइगर श्रॉफ की बहन, दूसरे धर्म में करेंगी शादी?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST
  • 1/9

जैकी श्रॉफ की लाडली बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' में नजर आ रही हैं. शो में कृष्णा की परफॉर्मेंस से फैंस काफी इंप्रेस हैं. 

(Photo: Instagram @kishushroff)

  • 2/9

मगर अब एक एपिसोड में कृष्णा श्रॉफ ने अपनी लव लाइफ पर बात की. कृष्णा ने बताया कि वो प्यार में हैं. उनके बॉयफ्रेंड का नाम अब्दुल अजीम बदख्शी है.  

 

(Photo: Instagram @kishushroff)

  • 3/9

नतालिया संग बातचीत करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा- वो अफगानिस्तान से हैं और प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर हैं. मुझे स्ट्रॉन्ग लड़के पसंद हैं. अल्फा मैन पसंद है. उन्होंने मुझे चैलेंज किया था. 
 

(Photo: Instagram @kishushroff)

Advertisement
  • 4/9

कृष्णा ने आगे बताया कि वो बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी से कब और कैसे मिली थीं. कृष्णा बोलीं- हम दोनों साल 2020 से साथ हैं. हमने नवंबर 2020 में बात करनी शुरू की थी. इसके बाद मई 2021 में हम पहली बार मिले थे. 
 

(Photo: Instagram @kishushroff)

  • 5/9

'हम बात करने के करीब 8 महीने बाद एक दूसरे से मिले थे. वो अफगानिस्तान में थे, बल्कि बहरीन में थे. हम सबसे पहले इंस्टाग्राम पर मिले थे. लेकिन जब उन्होंने मुझे मैसेज किया था, मैं उससे पहले से उन्हें जानती थी, क्योंकि मैंने उन्हें फाइट्स में देखा था.' 

(Photo: Instagram @kishushroff)

  • 6/9

'8 महीने बात करने के बाद अचानक एक दिन उन्होंने मुझसे कहा था- मैं आपसे मिलने आना चाहता हूं, तो मैंने कहा था- ठीक है.' 

 

(Photo: Instagram @kishushroff)

Advertisement
  • 7/9

पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कृ्ष्णा ने कहा- मैंने उन्हें कहा कि चलो गोवा चलते हैं, क्योंकि मुंबई में काफी भीड़ रहती है. हम फिर गोवा में मिले. हम दोनों में से किसी के मन में भी रिलेशनशिप में आने का ख्याल नहीं था. लेकिन एक दूसरे के साथ हमारी ट्यूनिंग हो गई. 

 

(Photo: Instagram @kishushroff)

  • 8/9

'हमारी फर्स्ट लैंग्वेज सेम नहीं है. वो फारसी बोलते हैं और मैं इंग्लिश. उनकी हिंदी भी मेरी हिंदी की तरह है. जब वो वापस गए तो मुझे नहीं लगा था कि मैं उन्हें इतना याद करूंगी, उन्होंने भी मेरे बारे में ऐसा ही सोचा था. लेकिन हमने एक दूसरे को काफी मिस किया था. '

 

 

(Photo: Instagram @kishushroff)

  • 9/9

बता दें कि कृष्णा श्रॉफ अक्सर बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी संग रोमांटिक फोटोज-वीडियोज शेयर करती हैं. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है. 

 

(Photo: Instagram @kishushroff)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement