Advertisement

बॉलीवुड

कैसे हुई थी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की तीसरी शादी, प्रिया ने शेयर की तस्वीरें

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST
  • 1/8

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन पिछले साल 2025 में हुआ था. उनका जाना पूरे परिवार के लिए किसी बड़े धक्के से कम नहीं था. वो बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे. उनके निधन से करिश्मा के दोनों बच्चे भी टूट चुके थे. हालांकि संजय कपूर का जाना परिवार में एक बड़ा विवाद खड़ा कर गया. 

Photo: Instagram @priyasunjaykapur

  • 2/8

करिश्मा के बच्चों और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच बिजनेसमैन की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसके बीच प्रिया ने अपने दिवंगत पति की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. आज 13 अप्रैल को प्रिया और संजय की वेडिंग एनिवर्सरी है. अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए, प्रिया ने संजय के बारे में काफी बातें लिखीं और उन्हें अपना प्यार और आत्मा बताया. 

Photo: Instagram @priyasunjaykapur

  • 3/8

प्रिया ने लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी जे, पिछले साल हमारी आठवीं एनिवर्सरी हमने तुम्हारे डिस्को फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट की थी. वहां काफी शोर था, गर्मजोशी थी और सब हंस-खेल रहे थे. तब तुमने मेरी ओर देखा और कहा कि मुझे हमारा साथ अगले सात जन्म तक चाहिए. मैं तुम्हारी उस बात पर अभी भी कायम हूं, जे. 

Photo: Instagram @priyasunjaykapur

Advertisement
  • 4/8

'हमारी सातवीं एनिवर्सरी पर तुमने मेरे लिए सबसे खूबसूरत नोट लिखा था. वो मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा था. मैं तुम्हारे हर शब्द को अपने साथ लिए घूमती हूं और हमेशा रहूंगी.'

Photo: Instagram @priyasunjaykapur

  • 5/8

सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी पर संजय कपूर का प्रिया सचदेव को लिखा नोट. 

Photo: Instagram @priyasunjaykapur

 

  • 6/8

संजय कपूर के लिए प्रिया सचदेव ने आगे भी काफी बातें लिखी हैं. उनका कहना है, 'तुम मेरे लिए सिर्फ पति नहीं थे. तुम मेरे सोलमेट थे, मेरा सुरक्षित ठिकाना, मेरी दिल की धड़कन थे. तुम्हारे साथ मुझे घर मिला. तुमसे प्यार करना मेरे जीवन की सबसे आसान और सुंदर बात थी. तुमने हर आम चीज को जादुई बनाया. तुम मेरे अतीत में नहीं हो. तुम मेरे भविष्य में मेरा इंतजार कर रहे हो. हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.'

Photo: Instagram @priyasunjaykapur

Advertisement
  • 7/8

'हैप्पी एनिवर्सरी, माइ फॉरेवर लव. जैसा तुमने हमारे लिए वो बात ढूंढी थी कि ये तो बस हमारे साथ रहने की शुरुआत है… 7 साल की शादी और 7 जन्म का साथ. और अगर मुझे फिर से जिंदगी जीने को मिले, तो मैं हर गलती दोबारा करूंगी, बस ये शर्त कि वो मुझे वापस तुम्हारे पास ले आए.'

Photo: Instagram @priyasunjaykapur

  • 8/8

संजय कपूर और प्रिया सचदेव की शादी साल 2017 में हुई थी. दोनों ने इसके बाद एक बेटे को जन्म दिया. प्रिया और करिश्मा के बच्चों के बीच चल रहा संपत्ति केस दिल्ली हाई कोर्ट में जारी है. संजय का परिवार इस समय एक्ट्रेस के दोनों बच्चों के सपोर्ट में खड़ा दिखा है. देखना है कि ये केस किस तरफ जाता है. 

Photo: Instagram @priyasunjaykapur

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement