Advertisement

बॉलीवुड

'श्री रामायण कथा' में सीता बन बदलीं 'कच्चा बादाम गर्ल', सुना बजरंग बाण, सेट पर बैन नॉनवेज, ट्रोल्स को दिया जवाब

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST
  • 1/10

'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से मशहूर सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा का अब लोगों को काफी अलग अवतार देखने को मिलेगा. अंजलि पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता के किरदार में दिखेंगी. 

  • 2/10

लेकिन जब से फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुए हैं, अंजलि को जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. बोल्ड इमेज के लिए मशहूर अंजलि को माता सीता के किरदार में देखकर कई लोग नाराज हैं. 

  • 3/10

अंजलि ने अब ट्रोलिंग पर बात की है. ABP संग बातचीत में उन्होंने कहा- सुबह उठकर जब इनबॉक्स खोलती हूं, तो बहुत सी नेगेटिव चीजें होती हैं, लेकिन उसके साथ कई पॉजिटिव भी होती हैं. मैं पॉजिटिव पर ध्यान देती हूं. 
 

Advertisement
  • 4/10

'मैं इतना काम करना चाहती हूं कि मेरे पास नेगेटिव के लिए वक्त ही ना हो. ट्रोलिंग हमारी जिंदगी का हिस्सा है. यह सब चलता रहेगा. हमें नहीं लगता कि इसमें हमें निराश होना चाहिए.'
 

  • 5/10

अंजलि से पूछा गया कि क्या माता सीता का रोल करने पर हुई ट्रोलिंग के बाद उन्हें लगा था कि उन्हें कोई दूसरा किरदार करना चाहिए था? इसपर वो बोलीं- नहीं, यह किरदार मैंने नहीं चुना, बल्कि प्रभु राम और सीता मां ने ही मुझे इसके लिए चुना है. 

  • 6/10

'इस किरदार को निभाने के लिए मैंने अपनी पूरी कोशिश की है. मैं अपने अंदर सीता मां का ग्रेस और मासूमियत लेकर आई हूं. जब लोग स्क्रीन पर देखेंगे, तब उन्हें समझ आएगा.'

Advertisement
  • 7/10

अंजलि से आगे पूछा गया कि क्या हनुमान अंश की तरह उनके फिल्म के सेट पर भी नियम बनाए गए थे? इसपर फिल्म में प्रभु राम का किरदार निभा रहे देव शर्मा ने कहा- हमारा सेट एक मंदिर था, तो नियमों के लिए किसी को कुछ बोलने की जरूरत नहीं पड़ी. 
 

  • 8/10

'सेट पर कोई नॉनवेज नहीं खाता था. मैं ब्राह्मण हूं और अंजलि नॉनवेज खाती नहीं हैं.' अंजलि बोलीं- मैंने कभी नॉनवेज छुआ भी नहीं है. 

  • 9/10

'इसलिए हमारे लिए यह ज्यादा चैलेंजिंग नहीं था. प्रोड्यूसर ने भी कह दिया था कि सेट पर नॉनवेज न आए. सेट पर मुस्लिम धर्म के टेक्नीशियन भी थे, लेकिन किसी ने सेट पर नॉनवेज नहीं खाया. गाली देना तो बहुत दूर ही बात है. '

Advertisement
  • 10/10

अंजलि ने बताया कि होटल से सेट पर जाने के रास्ते में वो बजरंग बाण और हनुमान चालीसा लूप में सुनती थीं. अब उन्हें अपनी फिल्म का इंतजार है. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया वाली अंजलि को लोग बड़े पर्दे पर स्वीकार करते हैं या नहीं. 

 

(All Photos: Instagram @anjimaxuofficially)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement