क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इस समय सातवें आसमान पर हैं. टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग अपनी जीत का जश्न मनाया.
(Photo: India Today)
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग मैदान पर ही रोमांटिक होते नजर आए. माहिका को बांहों में लेकर वो खुशी से झूमते दिखे. दोनों ने विनिंग डांस भी किया और एक दूजे को Kiss करके जश्न भी मनाया.
(Photo: India Today)
एक तरफ जहां हार्दिक पंड्या अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक इन सब से बेखकर अपनी लाइफ में मस्त हैं.
(Photo: India Today)
नताशा ने बीते दिनों अपने दोस्तों संग ग्रैंड अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
(Photo: Instagram @natasastankovic__)
नताशा दोस्तों संग चिल करती हुई नजर आईं. वो अपनी लाइफ को खुलकर एन्जॉय करती दिखीं. दोस्तों संग नताशा ने जमकर डांस भी किया.
(Photo: Instagram @natasastankovic__)
नताशा ब्राउन थाई हाई स्लिट ड्रेस में सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. उन्होंने ओपन हेयर और ग्लोइंग मेकअप करके अपना लुक कंप्लीट किया. उनका अंदाज बेहद किलर है.
(Photo: Instagram @natasastankovic__)
बॉडीकॉन थाई हाई स्लिट ड्रेस में नताशा कई किलर पोज देती दिखीं. उनका लुक इलेट्रिफाइंग देखते ही बनता है. नताशा के ग्रेस पर फैंस दिल हार रहे हैं.
(Photo: Instagram @natasastankovic__)
तलाक के बाद नताशा जिस तरह अपनी लाइफ पर फोकस कर रही हैं और ग्रेसफुली ग्रो कर रही हैं, उनका ये अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. फैंस नताशा को इंस्पिरेशन बता रहे हैं.
(Photo: Instagram @natasastankovic__)