दिव्या दत्ता बॉलीवुड की मशहूर और होनहार अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने अपने हर किरदार को खूबसूरती से जिया है.
दिव्या आज उस मुकाम पर हैं, जहां उनके पास धन-दौलत सब है, लेकिन सिर्फ प्यार की कमी है. ह्यूमन ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने जिंदगी के खालीपन पर बात की.
एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो सिंगल क्यों हैं. इस पर उन्होंने कहा कि ये मुझसे सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है.
उन्होंने कहा कि अभी तक सच्चा प्यार मिला नहीं है. जिंदगी में लोग आए थे, लेकिन ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप ने मुझे बहुत दर्द दिए हैं.
दिव्या कहती हैं कि ऐसा नहीं कि मैंने प्यार को लेकर उम्मीद खो दी है. जब सही वक्त आएगा, तो पार्टनर भी सही मिल जाएगा.
एक्ट्रेस ने कहा कि प्यार होने के लिए सही पार्टनर मिलना जरूरी है, क्योंकि तभी आप सही दिशा में आगे बढ़ पाते हो. मुझे भगवान पर यकीन है.
दिव्या का कहना है कि उनके लिए शादी जरूरी नहीं है, लेकिन सच्चा प्यार और सही साथी का साथ होना महत्व रखता है.
इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने शादी नहीं की है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं जिंदगी नहीं एंजॉय कर रही.
All Photos: Instagram @divyadutta25