Advertisement

बॉलीवुड

'धुरंधर 2' का सबसे छोटा किरदार, कमाल का किया काम, कौन है हमजा का बेटा?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST
  • 1/8

'धुरंधर द रिवेंज' अब एक आइकॉनिक फिल्म बन चुकी है. महज एक हफ्ते में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमा लिए हैं. आदित्य धर की फिल्म हर तरफ अपना जादू बिखेर रही है. 

Photo: Instagram @rampal72

  • 2/8

'धुरंधर 2' का हर एक्टर आज छाया हुआ है. फिर चाहे वो रणवीर हों या फिल्म का कोई छोटा एक्टर, लोग हर किसी को अपना प्यार दे रहे हैं. फिल्म में हमजा का बेटा बने एक्टर की भी चर्चा हो रही है. 

Photo: Instagram @saraarjun

  • 3/8

फिल्म में हमजा का पाकिस्तान में अपने परिवार को छोड़कर जाना, लोगों के मन में एक गहरा घाव छोड़कर जाता है. ऐसे में उनका बेटा जायन बने एक्टर उमर निर्बन की भी खूब तारीफ हो रही है. 

Photo: Reddit

Advertisement
  • 4/8

उमर निर्बन को 'धुरंधर' फिल्म से अच्छी पहचान मिल चुकी है. लोग उनकी मासूमियत पर दिल हार रहे हैं. बेहद कम उम्र में उमर ने जो काम किया है, उसे काफी सराहा जा रहा है. 

Photo: Instagram @iamumarrnirban

  • 5/8

उमर 'धुरंधर' फिल्म से पहले कई सारे टीवी ऐड और सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं. आईपीएल खिलाड़ियों के साथ भी उन्होंने कोलैब किया हुआ है.

Photo: Instagram @iamumarrnirban

  • 6/8

उमर निर्बन को सूरज बड़जात्या के सीरियल 'बड़ा नाम करेंगे' में देखा जा चुका है. इसके अलावा वो डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक ऐड में भी दिख चुके हैं. 

Photo: Instagram @iamumarrnirban

Advertisement
  • 7/8

'धुरंधर 2' में उमर का स्क्रीनटाइम भले ही कम था, मगर उनका काम सबको याद रह गया. जिस तरह से उन्होंने क्लाइमैक्स में काम किया, उसने लोगों की चिंता जरूर बढ़ाई थी. 

Photo: Instagram @iamumarrnirban

  • 8/8

बात करें 'धुरंधर 2' की, तो फिल्म को लेकर काफी आलोचना भी हो रही है. हर तरफ इसकी कहानी की चर्चा है, जिसे कई लोग प्रोपेगेंडा कह रहे हैं. 

Photo: IMDb

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement