Advertisement

बॉलीवुड

जापान की 'धुरंधर' हैं ये 5 फिल्में, जबरदस्त है एक्शन-सस्पेंस, IMDb पर दमदार रेटिंग

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST
  • 1/8

आदित्य धर ने बॉलीवुड को उसकी सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर दे डाली है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मौजूद सभी पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. वर्ल्डवाइड इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

Photo: Instagram @rampal72

  • 2/8

धुरंधर को दुनियाभर में काफी प्यार मिला. अब ये जापान में भी ऑपरेशन धुरंधर के नाम से रिलीज होने जा रही है. बीते दिन मेकर्स ने इसकी जापान रिलीज डेट का खुलासा किया. रणवीर सिंह की फिल्म 10 जुलाई को वहां के थिएटर्स में लगेगी.

Photo: Instagram @jiostudios

  • 3/8

वैसे तो जापानी एनिमेशन फिल्में बड़ी मशहूर हैं, मगर वहां भी कई सारी ऐसी एक्शन फिल्में बनी हैं जो धुरंधर जैसी ए-रेटेड फिल्म को टक्कर देती है. आइए, उन फिल्मों के बारे में एक-एक करके जानते हैं. 

Photo: Instagram @rampal72

Advertisement
  • 4/8

मशहूर फिल्ममेकर अकीरा कुरोसावा के डायरेक्शन में बनी 'सेवन समुराई' इस लिस्ट की सबसे बेहतरीन जापानी एक्शन फिल्म है. स्वतंत्र जापान के बाद, इसे काफी ज्यादा देखा गया. इसकी कहानी एक गांव की है, जहां डाकुओं का आतंक फैला रहता है. गांव वाले अपना अनाज बचाने के लिए सात समुराई से ट्रेनिंग लेते हैं. लेकिन लड़ाई के दौरान उनमें से कुछ अपनी जान गंवा देते हैं. IMDb पर इसकी 8.6 रेटिंग है. आप इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.   

Photo: IMDb

  • 5/8

1961 में आई फिल्ममेकर अकीरा कुरोसावा की एक और क्लासिक फिल्म 'योजिंबा' भी एक तगड़ी एक्शन फिल्म थी, जिसे IMDb पर 8.2 रेटिंग्स मिली है. इसकी कहानी एक ऐसे समुराई की है, जो एक शहर में घुसता है जहां दो आपराधिक गिरोह आपस में बंटे हुए हैं. लेकिन वो अपनी चालाकी से उनके बीच की दुश्मनी खत्म करता है. आप इसे अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

Photo: IMDb

  • 6/8

जापानी फिल्म 13 हत्यारे (13 Assassians) साल 2010 में आई एक शानदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे तकाशी माइक ने डायरेक्ट किया. इसकी कहानी 1844 में ईदो काल के अंत के समय पर आधारित है. इसमें 13 योद्धाओं की कहानी दिखाई गई है, जो आकाशी कबीले के हत्यारे, लॉर्ड मत्सुदायरा नारित्सुगु को 'शक्तिशाली शोगुन काउंसिल' में शामिल होने से रोकने के लिए सीक्रेट तरीके से उन्हें मारने की प्लानिंग करते हैं. IMDb पर इसकी 7.5 रेटिंग है और इसे आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

Photo: IMDb

Advertisement
  • 7/8

डायरेक्टर युगो सकामोटो की जापानी फिल्म बेबी हत्यारे भी एक दमदार एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी दो स्कूली लड़कियों की है. ये दोनों हत्यारों की ट्रेनिंग लेती है. लेकिन एक दिन उनकी दोस्ती में खटास आ जाती है. IMDb पर इसकी 6.4 रेटिंग है और आप इसे अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

Photo: IMDb

  • 8/8

नेटफ्लिक्स फिल्म 'हेल डॉग' भी एक दमदार एक्शन फिल्म है, जिसकी स्टोरी कुछ हद तक धुरंधर जैसी है. इसमें एक पुलिस ऑफिसर है, जो किसी गैंग में घुसकर वहां के सिस्टम को खत्म करने की कोशिश करता है. IMDb पर इसकी रेटिंग 6.7 है.

Photo: IMDb

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement