Advertisement

बॉलीवुड

'धुरंधर 2' का 'सिकंदर' कौन, किसे मिली कितनी मोटी रकम? रणवीर सिंह ने सबको पछाड़ा!

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST
  • 1/10

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘धुरंधर 2:द रिवेंज' एक बार फिर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने को तैयार है. एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में ईद के खास मौके पर 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है. इससे 18 मार्च से फिल्म के पेड प्रिव्यू शुरू किए गए हैं. 

 

( Photo: Social Media)
 

  • 2/10

फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. पहले पार्ट की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद अब फिल्म के सेकंड पार्ट से भी बड़ा धमाका करने की उम्मीद है.
 

( Photo: Social Media)
 

  • 3/10

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधव और सारा अर्जुन अहम रोल में दिखेंगे. आइए जानते हैं फिल्म के लिए किस स्टार ने कितनी फीस वसूली है. 

 

( Photo: Social Media)
 

Advertisement
  • 4/10

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह हमजा अली और जसकीरत सिंह रंगी के डबल रोल से फैंस की धड़कनों को तेज करने वाले हैं. रणवीर, धुरंधर-2 की सबसे अहम कड़ी हैं. ऐसे में उनकी फीस भी सबसे तगड़ी बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर के लिए रणवीर ने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वो फिल्म के सबसे महंगे कलाकार हैं. 

 

( Photo: Social Media)
 

  • 5/10

चौधरी असलम बनकर अपने खूंखार अंदाज से संजय दत्त एक बार फिर छाने को तैयार हैं. रणवीर सिंह के बाद धुरंधर 2 के सबसे महंगे सितारे संजय दत्त बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म के लिए संजय दत्त ने करीब 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूली है. 

( Photo: Social Media)
 

  • 6/10

धुरंधर में आर माधवन अजय सान्याल के रोल में दिखते हैं. पहले पार्ट में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर किसी के होश उड़ गए थे. अब फिर से वो अपनी धुआंधार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीतने को तैयार हैं. बताया जा रहा है कि आर माधवन को फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये मिले हैं. 

( Photo: Social Media)
 

Advertisement
  • 7/10

धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना की स्पेशल अपीयरेंस होने वाली है. वो फ्लैशबैक स्टोरी में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अपने छोटे से रोल के लिए अक्षय खन्ना ने 2.5 करोड़ रुपये भारी-भरकम रकम वसूली है. 

 

( Photo: Social Media)
 

  • 8/10

अर्जुन रामपाल भी धुरंधर फिल्म का अहम हिस्सा हैं. फिल्म में वो मेजर इकबाल के रोल में दिखेंगे. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे स्टार्स के मुकाबले में उन्हें सबसे कम फीस मिली है. रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन रामपाल को फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस दी गई है. 

 

( Photo: Social Media)
 

  • 9/10

एक्ट्रेस सारा अर्जुन फिल्म में रणवीर सिंह ( हमजा की पत्नी) यलीना जमाली के रोल में दिखेंगी. फिल्म के लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. हालांकि, हम किसी भी स्टार की फीस की पुष्टि नहीं करते हैं. 
 

( Photo: Social Media)
 

Advertisement
  • 10/10

धुरंधर 2 की बात करें तो ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म अपनी ग्रैंड ओपनिंग से कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर सकती है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन 200 करोड़ के पार जा सकता है. अगर आपने अभी तक अपने टिकट्स बुक नहीं किए हैं, तो देर मत करिए. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आइए और मल्टीस्टारर फिल्म का लुत्फ उठाइए. 

 

( Photo: Social Media)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement