बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन गई हैं. 19 सितंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया फैन्स से गुड न्यूज शेयर की. संयोग देखिए आज ही देशभर में राधाष्टमी सेलिब्रेट की जा रही है.
डिलीवरी से पहले दीपिका और रणवीर 18 सितंबर को सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे. दोनों को मंदिर में देखकर फैन्स ने एक्ट्रेस की डिलीवरी के कयास लगाने शुरू कर दिए थे.
इस बार फैन्स का कयास एकदम सही साबित हुआ. मंदिर से लौटकर दीपिका ने सीधा फैन्स संग गुड न्यूज शेयर कर दी.
एक ओर दीपिका दूसरी बार मां बनीं और लोगों ने इसका कनेक्शन उनकी बेटी दुआ के जन्म से निकाल डाला.
दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. दुआ के जन्म से पहले भी दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गए.
ठीक दो साल बाद, 19 सितंबर 2026 को उनकी दूसरी बेटी दुनिया में आई. दूसरे बेबी का वेलकम करने से पहले भी कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर में हाजिरी लगाई.
दीपिका की दोनों बेटियों का जन्म सितंबर महीने में हुआ. फैन्स इसे खूबसूरत संयोग मान रहे हैं.
दोनों बेटियों के जन्म से दीपिका का सिद्धिविनायक जाना ये भी बताता है कि शायद इसी मंदिर में उनकी मां बनने की मन्नत पूरी है. सिद्धिविनायक मंदिर उनके लिए लकी रहा.
भगवान के प्रति दीपिका की आस्था बताती है कि वो बड़ी स्टार होने के बावजूद जमीन से जुडी हुई है. एक्ट्रेस को अपने प्रभु पर पूरी विश्वास है. दीपिका और रणवीर को दूसरी बार मां बनने पर बधाई.
All Photos: Yogen Shah