आज पूरे देश में मदर्स डे का सेलिब्रेशन चल रहा है. हर कोई अपनी मां की याद में एक इमोशनल पोस्ट करता नजर आ रहा है. बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब्स ने भी अपनी मां को सोशल मीडिया पर मदर्स डे विश किया है.
Photo: Instagram @duttsanjay
संजय दत्त अपनी दिवंगत मां नरगिस को हमेशा याद करते नजर आते हैं. बर्थडे हो या मदर्स डे, एक्टर का अपनी मां को लेकर एक इमोशनल पोस्ट जरूर आता है. इस बार भी संजय दत्त ने मदर्स डे की विश के साथ-साथ मां को मिस किया है, जिसपर लोग प्यार लुटा रहे हैं.
Photo: Instagram @duttsanjay
लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां पर प्यार लुटाया है. ईशा ने अपने बचपन का फोटो शेयर करके हेमा मालिनी को विश किया है.
Photo: Instagram @imeshadeol
एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां, सासु मां और पत्नी लिन लैशराम को विश किया. उनकी पत्नी नई-नई मां बनीं, ऐसे में एक्टर के इस पोस्ट की काफी चर्चा रही है.
Photo: Instagram @randeephooda
एक्ट्रेस सारा अली खान ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां अमृता सिंह को खास तरीके से विश किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और मां अमृता की यंग फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक ही जैसी दिख रही थीं. सारा का ये पोस्ट भी काफी वायरल हुई थी.
Photo: Instagram @saraalikhan
काजोल ने अपनी मां तनुजा के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए मदर्स डे पर एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया. एक्ट्रेस ने लिखा कि भले ही वो और उनकी मां एक ही मॉम क्लब में शामिल हैं. मगर उनकी मां इस क्लब की हेड हैं. काजोल के लिए उनकी मां सबकुछ हैं.
Photo: Instagram @kajol
मदर्स डे का मौका हो और बॉबी देओल का पोस्ट ना हो, ऐसा नहीं हो सकता. एक्टर ने भी अपनी मां के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर करके उनपर प्यार लुटाया और मां को खास दिन पर विश किया. एक्टर ने लिखा कि चाहे वो कितने बड़े हो जाएं, लेकिन अपनी मां के लिए छोटे बच्चे ही रहेंगे.
Photo: Instagram @iambobbydeol
बॉबी के बाद सनी देओल ने अपनी मां के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया, जिसमें वो उनके साथ बिताए अपनी सभी यादों को दिखा रहे हैं. सनी अपनी मां के साथ कभी बर्फीली पहाड़ी पर, तो उनके साथ खड़े हुए नजर आए.
Photo: Instagram @iamsunnydeol