केमिस्ट्री हो तो ऐसी...अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियस की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस की धड़कनें भी तेज हो गई हैं. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे नजर आए.
गैब्रिएला ने अपने राजकुमार अर्जुन रामपाल संग एक नहीं, बल्कि कई सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. हर तस्वीर अलग-अलग लोकेशन की है. पर उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री हर फोटो में किलर लग रही है.
कुछ तस्वीरों में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला एक दूजे की बांहों में खोए दिखे. कपल एक दूसरे संग लिपलॉक करता हुआ दिखाई दिया.
किसी तस्वीर में दोनों पेरिस में हसीन पल बिताते नजर आए तो किसी फोटो में प्लेन ही रोमांस करते दिखे दिखे.
अर्जुन और गैब्रिएला एक दूसरे संग मेड फॉर अचर लग रहे हैं. दोनों की जोड़ी हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है. अब कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं.
अर्जुन और गैब्रिएला के रोमांटिक फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. दोनों के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया है. कमेंट सेक्शन में फैंस भी दोनों को हमेशा साथ में खुश रहने की दुआएं देते दिखे.
बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अब तक शादी नहीं रचाई है. दोनों बीते कई सालों से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं.
बिन शादी के ही दोनों दो बच्चों के पेरेंट बन चुके हैं. दोनों के बीच उम्र का भी बड़ा फासला है. अर्जुन लिव-इन पार्टनर गैब्रिएला से उम्र में 14-15 साल बड़े हैं. लेकिन उम्र दोनों के रिश्ते में कभी दीवार नहीं बनी.
अर्जुन रामपाल की बात करें तो वो तलाकशुदा हैं. अर्जुन का पहली पत्नी मेहर जेसिया संग शादी के 21 साल बाद तलाक हो गया था. पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं. इस तरह अर्जुन 4 बच्चों के पिता हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में विवादित फिल्म सतलुज में दिखाई दिए. मगर रिलीज के बाद ही फिल्म ओटीटी से हटा दी गई है.
(All Photo: Instagram @gabriellademetriades)