आयुष्मान सेठी (Ayushmaan Sethi), अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और अभिनेता परमीत सेठी के छोटे बेटे हैं. हालांकि उनके माता-पिता लंबे समय से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं, लेकिन आयुष्मान ने अब तक खुद को लाइमलाइट से काफी हद तक दूर रखा है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं.
आयुष्मान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से समय-समय पर अपनी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं. वह अपनी मंगेतर और सेलिब्रिटी योगा ट्रेनर समीक्षा शेट्टी के साथ भी अपने वेकेशन की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं.
आयुष्मान को संगीत में भी रुचि है. वे अपने गाने के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. इसके अलावा वे फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों की तस्वीरें और वर्कआउट से जुड़े पोस्ट भी अपने अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं.
फिल्मी माहौल में पले-बढ़े होने के कारण आयुष्मान कई बार अपनी मां अर्चना पूरन सिंह के साथ मनोरंजन कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं. खास तौर पर "द कपिल शर्मा शो" के सेट पर.
बड़े बेटे आर्यमन सेठी और उनकी मंगेतर योगिता बिहानी की जोड़ी सोशल मीडिया पर पसंद की जाती है.
अर्चना पूरन सिंह ने मुंबई के मड आइलैंड में एक और आलीशान बंगला खरीदा है. हाल ही में अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस नए घर का पूरा टूर कराया. इस व्लॉग में अर्चना, उनके पति परमीत सेठी, दोनों बेटे आर्यमान और आयुष्मान सेठी, साथ ही बेटों की पार्टनर्स योगिता और समीक्षा भी नजर आईं.
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी अपनी मंगेतर समीक्षा शेट्टी के साथ बाली घूमने पहुंचे. दोनों ने तिर्ता एम्पुल मंदिर में पूजा की, वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी में हिस्सा लिया और अपने खूबसूरत ट्रिप का व्लॉग भी शेयर किया.