Advertisement

बॉलीवुड

'सुनता है पानी' अंकिता लोखंडे ऐसे बनाती हैं मैज‍िकल वॉटर, सक्सेस का सीक्रेट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • 1/10

फेमस टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और फिटनेस रूटीन को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में अंकिता ने अपने एक ऐसे अनोखे रूटीन का खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. (Photo: Instagram/@lokhandeankita)

  • 2/10

अंकिता ने बताया कि वे अपने दिन की शुरुआत किसी आम चाय या कॉफी से नहीं, बल्कि एक खास 'मैजिक वॉटर' (जादुई पानी) से करती हैं. यह कोई बाजार में मिलने वाला पानी नहीं है, बल्कि इसे वे खुद पॉजिटिव बातें बोलकर चार्ज करती हैं.   (Photo: Instagram/@lokhandeankita)

  • 3/10

अंकिता का मानना है कि इस पानी में इंसान को अंदर से ठीक करने की अद्भुत शक्ति होती है. सुबह के समय केसर और हल्दी जैसी हेल्दी चीजें लेने के बाद वे इस जादुई पानी को पीती हैं, जो दिनभर उन्हें पॉजिटिव बनाए रखता है.  (Photo: Instagram/@lokhandeankita)
 

Advertisement
  • 4/10

मशहूर ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान ने एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी इस अनोखी सुबह की रूटीन के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस पानी में हीलिंग पावर यानी ठीक करने की शक्ति होती है, क्योंकि वे इसे पीने से पहले इससे बकायदा बातें करती हैं.  (Photo: Instagram/@lokhandeankita)

  • 5/10

अंकिता ने कहा, 'मैं 'मैजिक वॉटर' का इस्तेमाल करती हूं और मेरा इस पर पूरा भरोसा है. मेरे पास एक चाँदी का गिलास है, जिसमें केसर वाला पानी होता है. सुबह उठकर मैं अपनी बालकनी में धूप में जाती हूं, उस गिलास पर अपना हाथ रखती हूं और उस पानी को अपनी पॉजिटिव एनर्जी देती हूं.'  (Photo: Instagram/@lokhandeankita)

  • 6/10

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अंकिता ने इस जादुई पानी को तैयार करने का तरीका भी शेयर किया. उन्होंने बताया, 'मैं उस चांदी के गिलास में रखे पानी से अच्छी-अच्छी बातें करती हूं और फिर उसे पी लेती हूं. इसी तरह मेरे दिन की शुरुआत होती है.'   (Photo: Instagram/@lokhandeankita)

Advertisement
  • 7/10

'आपको इसमें कुछ अलग से नहीं करना होता, बस उस पानी से थोड़ी देर बातें करनी होती हैं और इस पूरे ब्रह्मांड का शुक्रिया अदा करना होता है. आपकी जिंदगी में चाहे कितनी भी उथल-पुथल क्यों न चल रही हो, यह पानी सब कुछ ठीक कर देता है.'  (Photo: Instagram/@lokhandeankita)
 

  • 8/10

अंकिता ने बताया कि इस मैजिक वॉटर को पीने के बाद वे नहाने जाती हैं और फिर उनका आध्यात्मिक समय शुरू होता है. अंकिता ने कहा, 'नहाने के बाद, अगले आधे घंटे तक, मैं और मेरे भगवान बस हम दोनों ही होते हैं. यह मेरी रोज की रूटीन का एक बेहद अहम हिस्सा है, जिसमें मैं 'राम रक्षा स्तोत्र', 'हनुमान चालीसा', 'संकटमोचन' और 'बजरंग बाण' का पाठ करती हूं.'   (Photo: Instagram/@lokhandeankita)
 

  • 9/10

अंकिता का दृढ़ विश्वास है कि यह पानी उनके शरीर को अद्भुत एनर्जी देता. एक्ट्रेस ने बताया, 'यह पानी मुझे ताकत देता है. यह मेरी सुंदरता, मेरे बालों, मेरी आंखों, मेरी त्वचा और मेरी एनर्जी—यानी मेरे शरीर के हर एक अंग और सभी इंद्रियों का ख्याल रखता है. जब मैं उस पानी को चार्ज करती हूं और उसका शुक्रिया अदा करती हूं, तो मैं इन सभी चीजों के बारे में पानी से बातें करती हूं.'   (Photo: Instagram/@lokhandeankita)

Advertisement
  • 10/10

अंकिता का मानना ​​है कि हर छोटी-बड़ी चीज के लिए शुक्रगुजार होना ही इंसान के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है. अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो अंकिता लोखंडे फ़िलहाल कलर्स टीवी के मशहूर शो 'लाफ्टर शेफ्स' में अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. (Photo: Instagram/@lokhandeankita)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement