Advertisement

बॉलीवुड

कच्चा बादाम गर्ल का मिला टैग-MMS हुआ था LEAK! सीता बन सम्मान चाहती हैं अंजलि अरोड़ा? बताया प्लान

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST
  • 1/11

कच्चा बादाम गर्ल के टैग से मशहूर अंजलि अरोड़ा इन दिनों अपनी फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा की जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं. फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है. 

  • 2/11

फिल्म में अंजलि सीता का किरदार निभा रही हैं. वो पहले इंफ्लुएंसर से बिजवुमन बनीं- अपने सैलून लॉन्च किए. फिर उन्होंने म्यूजिक वीडियोज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

  • 3/11

कच्चा बादाम गर्ल के टैग से मशहूर अंजलि अरोड़ा इन दिनों अपनी फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा की जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं. फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है. 

Advertisement
  • 4/11

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब उनसे इसकी वजह पूछी गई कि अंजलि पहले से ही फेमस हैं, फिर उन्होंने ये रास्ता क्यों चुना? तो उन्होंने बताया कि वो ऐसा अपने होने वाले बच्चों के लिए करना चाहती हैं.

  • 5/11

अंजलि ने कहा- मेरा कोई गॉडफादर नहीं है. पूरी फैमिली क्या पूरे खानदान में कहीं से भी कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं आता है. 

  • 6/11

'तो मैं अपने बच्चों के लिए वो एक लेगेसी बनाना चाहती हूं. कल को जब मेरे बच्चे पैदा हों तो उनको लगे कि हां मेरी मम्मी इस इंडस्ट्री से थीं. तो अब हम उनका नाम आगे बढ़ाएंगे.'

Advertisement
  • 7/11

'जो मेरे मां-बाप मेरे लिए नहीं कर पाएं वो मैं अपने बच्चों के लिए करना चाहती हूं. ताकि मैं आगे उनको अनाउंस कर पाऊं.'

  • 8/11

अंजलि तब फेम में आई थीं जब उनका कच्चा बादाम गाने पर बनाया रील वायरल हुआ था. इसके बाद वो लॉक अप रिएलिटी शो में दिखीं थीं. जहां मुनव्वर फारुकी संग उनकी नजदीकियों ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी. 

  • 9/11

इस बीच अंजलि का एक MMS भी लीक हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें भारी बैकलैश झेलना पड़ा था. हालांकि वो फर्जी था, इसकी शिकायत भी एक्ट्रेस ने पुलिस में की थी.  

Advertisement
  • 10/11

अंजलि अब एक्टिंग के जरिए अपना नाम और शोहरत की ऊंचाई को छूना चाहती हैं, ताकि अपने बच्चों के लिए राह आसान कर सकें. 

  • 11/11

बात करें महाकाव्य श्री रामायण कथा की तो फिल्म में अंजलि के साथ देव शर्मा राम की भूमिका में हैं तो वहीं रजनीश दुग्गल रावण का किरदार निभा रहे हैं.   

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement