17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड सितारों ने भी पीएम को ढेरों बधाई दी है.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb___
इस बीच इंटरनेट पर पीएम मोदी और बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरें छाई हुई हैं. ये मुलाकात 2025 में हुई थी.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb
एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा बनी थीं. पीएम मोदी वहां मुख्य अतिथि थे.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb___
ऐश्वर्या और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुई थीं. एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन किया था.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb___
एक्ट्रेस ने अपनी स्पीच देने से पहले पीएम के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था. फैंस ने ऐश्वर्या के संस्कारों की तारीफ की थी.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb___
कार्यक्रम में ऐश्वर्या ने धर्म, मानवता और जाति को लेकर अपनी राय दुनिया के सामने रखी थी. उनकी स्पीच को लोगों ने सराहा था.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb
एक्ट्रेस ने कहा था कि दुनिया में सिर्फ एक ही जाति है. वो है मानवता की जाति. एक ही धर्म है वो है प्यार, एक ही भाषा है वो है दिल की भाषा. एक ही ईश्वर है जो हर जगह है.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb___
ऐश्वर्या ने जिस तरह शांति और सौहार्द को लेकर अपनी बात रखी, उसने सबके दिलों को छुआ था. एक्ट्रेस ने पीएम का समारोह में आने के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया था.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb
वर्कफ्रंट पर, ऐश्वर्या की पिछली रिलीज फिल्म पोन्नियिन सेल्वन: 2 थी. मूवी सुपर डुपर हिट रही थी. इसके बाद से उनकी कोई मूवी नहीं आई है.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb