Advertisement

बॉलीवुड

जब ऐश्वर्या की खूबसूरती देखकर थम गया कान्स का रेड कारपेट, देखें लुक्स

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST
  • 1/13

कान्स फिल्म फेस्टिवल इंडियंस के लिए ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन के बिना अधूरा है. 2002 में उन्होंने देवदास को रिप्रेजेंट करते हुए कान्स में डेब्यू किया था. तब से लेकर आजतक कान्स का रेड कारेपट ऐश्वर्या की खूबसूरती का गवाह बना है.

Photo: AFP
 

  • 2/13

फैंस को एक्ट्रेस के इस साल के कान्स लुक का बेसब्री से इंतजार है. उनके चाहने वाले दिल थामकर बैठे हुए हैं. एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक देखने में थोड़ा इंतजार है. इसलिए पहले हम आपको रिकॉल कराते हैं ऐश्वर्या के बेस्ट कान्स लुक्स...
 

Photo: AFP

  • 3/13

हर साल एक्ट्रेस कान्स में अपने फैशनेबल लुक्स से ग्लोबल अटेंशन पाती हैं. कभी साड़ी तो कभी स्टनिंग ड्रेसेज पहने वो कान्स में नजर आई हैं. अपने डेब्यू ईयर में उन्होंने यैलो साड़ी पहनी थी. 
 

Photo: AFP

Advertisement
  • 4/13

भारतीय लुक खासकर साड़ी को ऐश्वर्या ने ग्लोबल मार्केट में अट्रैक्शन दिलाई. पिछले साल की ही बात है एक्ट्रेस ने रेड कारपेट पर मनीष मल्होत्रा की आइवरी साड़ी पहनी थी. मांग में सिंदूर लगाए, साड़ी में नमस्ते करते हुए वो दिखी थीं.  
 

Photo: AFP

  • 5/13

एक्ट्रेस हर साल अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं. कई बार डीवा ने अपने लुक को ड्रामैटिक टच दिया है. 2016 में एक्ट्रेस ने पर्पल लिपस्टिक लगाई थी.
 

Photo: Getty images

  • 6/13

2017 में एक्ट्रेस माइकल थिनके के ऑफ शोल्डर बॉल गाउन में दिखी थीं. उनके डिज्नी प्रिंसेस लुक की इंटरनेशनली तारीफ हुई थी. ये उनके कान्स लुक में सबसे टॉप पर है.
 

Photo: AFP

Advertisement
  • 7/13

2018 में एक्ट्रेस ने बटरफ्लाई गाउन पहना. इसे माइकल सिन्को ने तैयार किया था. इसकी 10 फीट लंबी ट्रेल को बनाने में 3000 घंटे लगे थे. फैंस ने एक्ट्रेस का ये लुक देखकर उन्हें जलपरी कहा था. 
 

Photo: AFP

  • 8/13

एक्ट्रेस के 2022 के कान्स लुक हिट थे. वो गौरव गुप्ता के ब्लश पिंक sculptural गाउन में दिखी. जानकारी के मुताबिक, ये आउटफिट 3500 घंटे में बना था.
 

Photo: Getty images

  • 9/13

एक्ट्रेस ने कान्स के रेड कारपेट पर डोल्से एंड गैबाना का ब्लैक 3D फ्लोरल गाउन पहना था. गाउन पर बने कलरफुल 3D फूल और मोटिफ्स ने इसे अट्रैक्टिव बनाया था.
 

Photo: Getty images

Advertisement
  • 10/13

2024 में एक्ट्रेस ने कस्टम मेड मोनोक्रम कॉर्सेट गाउन पहना था. इसके ड्रामैटिक पफ्ड स्लीव्स और लॉन्ग ट्रेल ने उनके लुक को कॉम्पलिमेंट किया. 
 

Photo: Getty images

  • 11/13

इस लुक में एक्ट्रेस ने डबल-शेडेड शिमरी गाउन पहना है. उनके इस ड्रामेटिक लुक को मिक्स्ड रिएक्शन मिले थे. फैंस इस बात से खुश थे कि उनकी फेवरेट ऐश्वर्या ने कुछ नया ट्राई किया है. 
 

Photo: Getty images

  • 12/13

एक्ट्रेस कान्स की टॉप सेलेब्रिटीज में हैं. ऐश्वर्या उनमें शुमार हैं. जब वो आती है पूरा रेड कारपेट उनका होता है. बड़े स्टार्स को 10 मिनट पर रेड कारपेट पर पोज करने का मौका मिलता है. ऐश्वर्या भी उन्हीं में से एक हैं.
 

Photo: AFP

  • 13/13

इंडिया की कई सेलेब्रिटी ने कान्स के रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा है. लेकिन आज तक कोई ऐश्वर्या को टक्कर नहीं दे पाया. अपने फैशन चॉइस, ऐलीगेंस, ग्लोबल स्टारडम और करिश्माई पर्सनैलिटी की वजह से वो कान्स की क्वीन कहलाती हैं. 
 

Photo: AP

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement