फैंस का दिन बन गया है. अरे भई... बात ही ऐसी है. आखिर लंबे समय के बाद बच्चन परिवार की बहू और बेटी यानी ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की झलक देखने को मिली है.
(Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)
ऐश्वर्या राय ने अपने मायके में भाई-भाभी संग रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया. ननिहाल में आराध्या बच्चन भी खुशी से चहकती नजर आईं.
(Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)
ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन से फैमिली फोटो शेयर की है. फोटो में ऐश्वर्या के भाई, मां और दोनों भांजे भी दिखाई दे रहे हैं.
(Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)
फैमिली फोटो में ऐश्वर्या राय अपने भाई और भाभी संग पोज देती नजर आईं. वहीं, आराध्या बच्चन अपनी नानी और कजिन्स ब्रदर संग कैमरे में देखकर पोज देती हुई दिखाई दीं.
(Photo: Instagram @shrimarai)
ननिहाल में आराध्या बच्चन काफी खुश लग रही हैं. नानी-मामू के घर में उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. कजिन्स ब्रदर संग उनका खूबसूरत बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है.
(Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)
ऐश्वर्या और आराध्या का सिंपल लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. व्हाइट सूट, ओपन हेयर और सटल मेकअप में ऐश्वर्या हमेशा की तरह सुपर स्टनिंग लगीं. सादगी में भी उनकी खूबसूरती का जवाब नहीं है.
(Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)
वहीं, व्हाइट शर्ट और जींस में आराध्या सुपर क्यूट लग रही हैं. उन्होंने मिडिर पार्टिशन के साथ बालों को खुला रखा. आराध्या की स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा रही है.
(Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)
ऐश्वर्या और आराध्या की राय परिवार संग फैमिली फोटो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, क्योंकि ऐसे कम ही मौके होते हैं, जब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ दिखाई देती हैं.
(Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)
हालांकि, फैमिली फोटो में अभिषेक बच्चन की कमी लोगों को खल रही है. वैसे आपको ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की ये तस्वीर कैसी लगी?
(Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)