Advertisement

बॉलीवुड

मुंबई से दूर पहाड़ों पर बसा एक्ट्रेस का घर, छत से दिखता है कार्तिक स्वामी का खूबसूरत मंदिर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST
  • 1/11

हिमानी शिवपुरी हिंदी सिनेमा और टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. इन दिनों वो मुंबई की भागदौड़ से दूर अपने पुश्तैनी घर भटवारी पहुंची हैं.

  • 2/11

भटवारी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बसा एक खूबसूरत गांव है. गांव से हिमानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. 

  • 3/11

वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने गांव की झलक दिखाई है. शोबिज की दुनिया का हिस्सा होने के बावजूद हिमानी अपने गांव में आम इंसान की तरह रहती हैं. 
 

Advertisement
  • 4/11

एक्ट्रेस ने वीडियो में पहाड़ों पर बसे अपने खूबसूरत घर का नजारा दिखाया, जिसे देखकर दिल को सिर्फ और सिर्फ सुकून मिलता है.
 

  • 5/11

हिमानी के घर से पहाड़ों का दिल छू लेने वाला नजारा नजर आता है. घर की छत पर बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए पहाड़ों के अद्भुत दृश्य का आनंद लिया जा सकता है.

  • 6/11

वीडियो में उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलवाया. इतनी बड़ी एक्ट्रेस होने के बाद भी हिमानी आज भी घरवालों के साथ छोटी बच्ची बनकर रहती हैं. 

Advertisement
  • 7/11

हिमानी ने कहा कि खुली हवा में योगा करने का भी अपना आनंद है. हिमानी पहाड़ों और हरियाली का लुत्फ उठाते हुए योगा करती दिखीं. 
 

  • 8/11

 उन्होंने ये भी बताया कि उनके घर से कार्तिक स्वामी मंदिर के दर्शन भी किए जा सकते हैं. रात के समय जब पहाड़ों पर लाइट्स जलती हैं, तो दृश्य और भी सुंदर लगता है. 
 

  • 9/11

हिमानी कहती हैं कि उनके बगीचे में लगे पेड़ पर नारंगी उगते थे, लेकिन अब इसमें आम आते हैं. घर के पेड़ पर आम खान का मजा ही कुछ और है. 
 

Advertisement
  • 10/11

ये बात तो कहनी पड़ेगी कि शहर में आप चाहें कितने ही करोड़ का घर क्यों ना बना लें, लेकिन पहाड़ों पर बने घर की बात ही और है. 
 

  • 11/11

All Photos: Screengrab 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement