Advertisement

बॉलीवुड

आमिर के परिवार की पूरी कुंडली! कहां है पुश्तैनी घर, पिता ने किए 2 निकाह, क्या करती हैं बहनें?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST
  • 1/14

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान गौरी स्प्रैट संग 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने वाले हैं. 5 जुलाई को ये कपल स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के बंधन में बंधेगा. एक्टर के पाली हिल वाले घर पर सारी तैयारियां भी हो चुकी हैं. फैंस को अब बस फाइनल गुड न्यूज का इंतजार है. 

  • 2/14

लेकिन इस बीच लोग आमिर के पिता और उनके परिवार के बारे में भी जानने को उत्सुक हैं. फिल्मी खानदान से आने वाले आमिर की फैमिली हिस्ट्री भी उनकी जिंदगी की तरह बेहद इंटरेस्टिंग रही है. फिल्म प्रोड्यूसर पिता ताहिर हुसैन ने भी दो शादियां की थी.

उनकी पहली पत्नी जीनत हुसैन तो वहीं दूसरी पत्नी का नाम शहनाज उर्फ आयशा खान बताया जाता है. जीनत से उन्हें चार बच्चे हुए-फरहत खान, आमिर खान, फैजल खान और निखत खान. वहीं दूसरी पत्नी से एक बेटा- हैदर अली खान हैं. 

  • 3/14

आमिर खान के माता-पिता ताहिर हुसैन और जीनत हुसैन की शादीशुदा जिंदगी में उनकी दूसरी शादी की वजह से लंबे समय तक खटास रही. लगातार बढ़ते मतभेदों के बाद दोनों अलग हो गए. जीनत मुंबई छोड़कर पुणे में रहने लगीं, जबकि ताहिर अपने बेटे हैदर अली के साथ वर्सोवा शिफ्ट हो गए.

खबर थी कि आमिर उसी पाली हिल बिल्डिंग में रहते थे, फिर भी उनकी मां ने उनके साथ रहने के बजाय पुणे जाना चुना, जिसने उस वक्त सभी को चौंका दिया.

Advertisement
  • 4/14

आमिर खान सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक प्रतिष्ठित परिवार से भी ताल्लुक रखते हैं. उनका रिश्ता स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन के परिवार से जुड़ा है. आमिर के पूर्वज उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और हरदोई से जुड़े रहे हैं.
हरदोई के शाहाबाद स्थित उनका पुश्तैनी घर आज भले ही खंडहर बन चुका हो, लेकिन आमिर ने साफ कहा था कि वो इस विरासत को कभी बिकने नहीं देंगे. इसी वजह से उन्होंने पुश्तैनी जमीन अपने पास सुरक्षित रखी.  उनके चाचा नासिर हुसैन भी फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे.

  • 5/14

बात करें आमिर के पिता की तो, उन्होंने कारवां, अनामिका, मदहोश, जख्मी, जनम-जनम का साथ, खून की पुकार, हम हैं राही प्यार के जैसी फिल्में उन्होंने प्रोड्यूस की थीं. इतनी फिल्में बनाने के बावजूद वो कर्ज में डूब गए थे. आमिर ने एक बार बताया था कि उन्हें ये नहीं पता था कि बिजनेस कैसे किया जाता है इसलिए उन्होंने कभी पैसा नहीं बनाया. उन्हें साथ एक ही समस्या थी. कोई फिल्म 8 साल में बनती थी तो कोई 3 साल में. उस वक्त आमिर स्कूल में थे.

  • 6/14

आमिर खान ने अपने पिता और चाचा की फिल्मी विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 'यादों की बारात' से शुरुआत करने वाले आमिर ने 1988 में 'कयामत से कयामत तक' से हीरो बनकर बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की. उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले 'लगान' और 'तारे जमीन पर' जैसी यादगार फिल्में भी बनाईं.

Advertisement
  • 7/14

पर्सनल लाइफ की बात करें तो आमिर ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा हैं. 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की. दोनों के बेटे आजाद राव खान का जन्म 2011 में सरोगेसी से हुआ. हालांकि बाद में आमिर और किरण भी अलग हो गए, लेकिन आज भी अच्छे दोस्त और को-पैरेंट्स हैं. अब एक्टर गौरी का हाथ थामने जा रहे हैं. 

  • 8/14

आमिर खान के भाई फैजल खान ने भी फिल्मों में किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. बतोर हीरो उन्होंने 'मदहोश' से शुरुआत की, जबकि 'मेला' में आमिर के साथ नजर आए, लेकिन दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं. इसके बाद वो लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहे. 19 साल बाद 'फैक्ट्री' से वापसी की, मगर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी. भाई आमिर के साथ विवादों को लेकर भी फैजल काफी सुर्खियों में रहे.

  • 9/14

आमिर की बहन निखत खान एक्ट्रेस हैं जो कि 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में एक छोटे से रोल में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्हें तान्हाजी, मिशन मंगल और सांड की आंख जैसी फिल्मों में भी देखा चुका है. उन्होंने फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं जिनमें तुम मेरे हो जैसी फिल्म शामिल है. उनकी शादी संतोष हेगड़े से हुई है. दोनों के दो बच्चे सहर और श्रवण हैं.

Advertisement
  • 10/14

भाई-बहन की शोबिज लाइफ से परे आमिर की बहन फरहत ने सादगी भरा जीवन चुना. वो बॉलीवुड से दूर रहीं. उनकी शादी बिजनेसमैन राजीव दत्ता से हुई और इनके दो बच्चे हैं. ये अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं.

  • 11/14

मंसूर नासिर हुसैन के बेटे और आमिर के कजिन हैं. उन्होंने फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. इसके बाद इन्होंने ‘जो जीता वही सिकंदर’ भी बनाई थी जो कि हिट रही थी. मंसूर की अन्य सफल फिल्मों में अकेले हम अकेले तुम, जोश शामिल हैं.

  • 12/14

आमिर और रीना दत्ता के बड़े बेटे जुनैद खान हैं. वो सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म महाराजा से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं. इससे पहले वो फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम करते थे. जुनैद 33 साल के हैं, हाल ही में उनकी एक दिन फिल्म रिलीज हुई थी. 

  • 13/14

पिता आमिर की तरह बेटी आयरा एक्टिंग की दुनिया में तो नहीं आईं, लेकिन उन्हें फिल्ममेकिंग और थिएटर में काफी दिलचस्पी है.उन्होंने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे से शादी की है और अपना अगस्तु फाउंडेशन चलाती हैं. वो डिप्रेशन से भी जूझ चुकी हैं. 

  • 14/14

अब आमिर के परिवार में गौरी की एंट्री होने वाली है. बताया जाता है कि उनका पहली शादी से एक बेटा है. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement