Advertisement

बॉलीवुड

‘बतख जैसी चाल’ कहकर उड़ाया मजाक, ट्रोलिंग से टूट गई थीं मलाइका, बोलीं- रोती थी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST
  • 1/8

50 साल की बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और लुक्स के लिए जानी जाती हैं. लेकिन वो ट्रोलिंग का भी खूब शिकार होती हैं.

  • 2/8

इसकी एक वजह उनकी अलग तरह की वॉक यानी चाल भी है. ट्रोल्स अक्सर उनके चलने के तरीके को डक वॉक बताते हैं. कहा जाता है कि मलाइका बतख की तरह चलती हैं.

  • 3/8

आपको लगता होगा कि मलाइका को हेटर्स की ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. वैसे एक्ट्रेस शो भी ऐसा ही करती थीं, लेकिन हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत में मलाइका ने इसका सच बताया कि कैसे पहले वो ऐसी चीजों पर रो दिया करती थीं.

Advertisement
  • 4/8

मलाइका बोलीं- हां है, मेरी डक वॉक. मैं अपनी डक वॉक को खुले दिल से अपनाती हूं. मुझे लगता है कि मैंने बहुत शानदार तरीके से अपनी बॉडी को मेनटेन किया है.

  • 5/8

एक्ट्रेस बोलीं- मैंने खुद पर एक परत चढ़ाई है, जिससे मैं ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देती. ये मेरा अपना बुलेट प्रूफ तरीका है खुद को बचाने का.

  • 6/8

हालांकि मलाइका ने आगे बताया कि उनपर पहले ये बातें कितना असर डालती थीं. वो कहती हैं- मैं झूठ बोलूंगी अगर मैं कहूंगी कि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता या मुझे चिढ़ नहीं होती. मुझे मेरी चाल पर की गई ट्रोलिंग दुख नहीं देती, या मैं रोती नहीं. 

Advertisement
  • 7/8

मलाइका ने कहा- मुझे भी बुरा लगता है. लेकिन बड़ी बात ये है कि वक्त के साथ बीते 25 सालों में मैं इन बेकार की चीजों पर ध्यान न देना सीख चुकी हूं. 

  • 8/8

मलाइका ने बताया कि वो सीख चुकी हैं कि इस तरह की बातों को अपनी जिंदगी से कैसे बाहर निकाल फेंकना है. वो बोलीं- अब मैं पूरी तरह से तैयार हूं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement