Advertisement

बॉलीवुड

45 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनेगी मां, सामने आईं गोदभराई की फोटोज

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST
  • 1/9

मशहूर एक्ट्रेस और व्लॉगर संभावना सेठ के घर जल्द ही एक नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है. पिछले कई सालों से मां बनने का जो सपना संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी देख रहे थे, वह अब आखिरकार पूरा होने जा रहा है. (Photo: Instagram/sambhavnasethofficial)

  • 2/9

हाल ही में इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गोदभराई (बेबी शावर) सेरेमनी की कुछ बेहद खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में संभावना के चेहरे पर मां बनने की खुशी और एक लंबा संघर्ष पूरा होने का सुकून साफ देखा जा सकता है. (Photo: Instagram/sambhavnasethofficial)

  • 3/9

करीब 10 के लंबे इंतजार के बाद आए इस खूबसूरत पल को देखकर उनके फैंस भी काफी इमोशनल हैं. संभावना ने अपनी इस सेरेमनी में अपने परिवार, करीबी दोस्तों और अपने प्यारे पेट डॉग्स के साथ खुशियां मनाईं, जिसकी फोटोज वायरल है. (Photo: Instagram/sambhavnasethofficial)

Advertisement
  • 4/9

सामने आई तस्वीरों में संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी का ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक फैंस का दिल जीत रहा है. संभावना ने इस खास मौके पर फ्लोरल प्रिंट वाला एक बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं. (Photo: Instagram/sambhavnasethofficial)

  • 5/9

वहीं उनके पति अविनाश द्विवेदी मैरून रंग के कुर्ते और व्हाइट पजामे में काफी हैंडसम दिख रहे हैं. दोनों ने हाथ उठाकर और मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने कई कैंडिड पोज़ दिए.

(Photo: Instagram/sambhavnasethofficial)

  • 6/9

संभावना सेठ को करीब से जानने वाले लोग अच्छी तरह जानते हैं कि वह अपने पेट्स (डॉग्स) से कितना बेपनाह प्यार करती हैं. गोद भराई के फंक्शन में संभावना और अविनाश ने अपने गोद में तीन छोटे-छोटे डॉग्स को उठा रखा है. (Photo: Instagram/sambhavnasethofficial)

Advertisement
  • 7/9

बैकग्राउंड में 'वी कैन नॉट वेट' (We Can't Wait) लिखा हुआ एक सुंदर बैलून डेकोरेशन भी नजर आ रहा है, जो यह दिखाता है कि पूरा घर इस नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठा है. (Photo: Instagram/sambhavnasethofficial)

  • 8/9

इस सेरेमनी को पर्सनल और अपनों के बीच रखा गया था. इस खास मौके पर संभावना और अविनाश के परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त भी शामिल हुए, जिन्होंने होने वाले माता-पिता को ढेर सारा प्यार और गिफ्ट दिए. (Photo: Instagram/sambhavnasethofficial)
 

  • 9/9

अब जैसे-जैसे डिलीवरी का वक्त करीब आ रहा है, उनके चाहने वाले, फैंस और पूरी इंडस्ट्री इस जोड़े पर खूब सारा आशीर्वाद और प्यार बरसा रही है, ताकि उनकी जिंदगी का यह नया अध्याय ढेर सारी खुशियां लेकर आए. (Photo: Instagram/sambhavnasethofficial)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement