Advertisement

बॉलीवुड

लाखों की घड़ी-करोड़ों के बैग, रॉयल लाइफ जीती है चाइल्ड एक्ट्रेस, वॉक-इन क्लोजेट के लिए बनवाया नया घर!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST
  • 1/9

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल', 'मॉम', 'भारत' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहीं फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट रीवा अरोड़ा लैविश लाइफ जीती हैं. 

  • 2/9

20 साल की रीवा ने टिकटॉक वीडियो और रील बनाने से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन अब वो करोड़ों की मालकिन हैं.

  • 3/9

रीवा को लग्जरी ब्रांड्स और क्लोदिंग, सनग्लासेज और बैग्स का खूब शौक है. उनके रूम से कनेक्टेड खुद का एक क्लोजेट है, जिसमें दुनियाभर की महंगी और फैशनेबल चीजें मौजूद हैं. 

Advertisement
  • 4/9

रीवा ने इसकी झलक दिखाई. हॉटरफ्लाई से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पास 60 से भी ज्यादा लाखों की कीमत वाले विदेशी ब्रांड के लग्जरी जूते हैं. उन्हें जो पसंद आता है वो खरीद लेती हैं. भले वो उन्हें पहन ना पाएं.

  • 5/9

जिस ब्लैक दरवाजे को लोग आजतक वीडियोज में देखकर पूछते आए हैं कि इसके पीछे क्या है? रीवा ने बताया कि यहां उनका क्लोजेट है, जहां उनके सभी ब्रांडेड कपड़े-बैग्स मौजूद हैं. 

  • 6/9

 रीवा के पास रोलेक्स की डेट जस्ट 31 लिमिटेड एडिशन घड़ी है, जिसकी कीमत 30 से 40 लाख आंकी जाती है. इसमें असली ब्लैक मदर ऑफ पर्ल लगे हैं. ये कीमती घड़ी रीवा ने खुद की कमाई से खरीदी थी. 
 

Advertisement
  • 7/9

रीवा ने वास्तू के लिहाज से एक बॉक्स भी बनवाया है जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों की स्क्रिप्ट्स रखी हैं. इसे वो मेनिफेस्टेशन बॉक्स कहती हैं. इसे रीवा के लिए स्पेशली कस्टमाइज करवाया गया है.

  • 8/9

रीवा ने हाल ही में अपने कीमती बैग्स, परफ्यूम्स और बाकी लग्जरी चीजों के लिए नया घर खरीदकर उसमें पूरा वॉक-इन क्लोजेट बनवाया है. ये खास उनकी चीजों के लिए है. 

  • 9/9

रीवा के पास हरमेस का दस लाख की कीमत वाले माइक्रो मिनी बैग से लेकर लुई वितॉ का 5 लाख की कीमत वाला पर्स तक शामिल है. एक्ट्रेस बेहद शौकीन हैं, वो जिस भी देश जाती हैं वहां से कुछ ना कुछ एक्सक्लुसिव लेकर आती हैं.  

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement