सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले रॉबर्ट वाड्रा- राहुल और अखिलेश की अगुवाई में तरक्की करेगा यूपी

अपने फेसबुक पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा ने इसे दो युवा और डाइनेमिक नेताओं के बीच गठजोड़ करार दिया.

Advertisement
दो डाइनेमिक नेता मिलकर करेंगे यूपी का विकास: रॉबर्ट वाड्रा दो डाइनेमिक नेता मिलकर करेंगे यूपी का विकास: रॉबर्ट वाड्रा

संदीप कुमार सिंह

  • दिल्ली ,
  • 24 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने खुशी का इजहार किया है. गांधी परिवार के दामाद ने दोनों पार्टियों को फेसबुक पर बधाई दी.


अपने फेसबुक पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा ने इसे दो युवा और डाइनेमिक नेताओं के बीच गठजोड़ करार दिया. वाड्रा का कहना था- 'ये महज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं बल्कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे दो युवा और डाइनेमिक नेताओं के बीच तालमेल है. आने वाले यूपी चुनाव के लिए मेरी ओर से दोनों नेताओं को शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि दोनों नेताओं की अगुवाई में उत्तर प्रदेश एक प्रगतिशील राज्य के तौर पर उभरेगा. दोनों युवा नेता यूपी को विश्व स्तरीय राज्य बनाने की मुहिम में नए आइडिया और ऊर्जा लेकिन आएंगे. इस महागठबंधन पर मेरी ओर से बधाई!'

Advertisement

प्रियंका की बढ़ती जिम्मेदारी
रॉबर्ट वाड्रा का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार के चुनाव में उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा ज्यादा बड़ी भूमिका में नजर आ सकती हैं. शनिवार को दोनों पार्टियों के बीच सीटों पर खासी खींचतान के बाद गठबंधन पर मुहर लगी थी. माना जा रहा है कि गठबंधन को आखिरी शक्ल देने के लिए हुई बातचीत में प्रियंका गांधी ने सीधा दखल दिया था. अब तक उनकी भूमिका सिर्फ अमेठी में पार्टी के चुनावी मैनेजमेंट तक सीमित रही है. लेकिन इस बार वो अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलकर पूरे राज्य में गठबंधन का प्रचार कर सकती हैं. गठबंधन की शर्तों के मुताबिक कांग्रेस राज्य में 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.


 


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »