मेरठ: असदुद्दीन ओवैसी की सभा को नहीं मिली अनुमति, देर रात तक चला AIMIM कार्यकर्ताओं का बखेड़ा

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Meerut Rally: उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के मेरठ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की रैली प्रस्‍तावित थी, जिसे अनुमति नहीं मिली है. पार्टी के नेताओं ने कहा है कि वह काफी दिनों से चक्‍कर काट रहे थे, लेकिन प्रशासन उन्‍हें केवल घुमा रहा था.

Advertisement
Asaduddin Owaisi की Meerut Rally को नहीं मिली अनुमति (PTI) Asaduddin Owaisi की Meerut Rally को नहीं मिली अनुमति (PTI)

उस्मान चौधरी

  • मेेरठ ,
  • 13 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST
  • मेरठ में नहीं हो पाई ओवैसी की रैली
  • कल रात तक पार्टी के नेताओं ने दिया धरना

Asaduddin Owaisi Meerut Rally: मेरठ में शनिवार को होने वाली AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की चुनावी सभा को प्रशासन की अनुमति नहीं मिली है. देर रात तक पार्टी के नेता ओवैसी  की सभा के लिए नौचंदी थाने में चक्कर काटते रहे. लेकिन उन्‍हें कोई सफलता नहीं मिली है. ऐसे में अब रैली कब होगी, इस बारे में अभी पार्टी की ओर से कोई सूचना नहीं आई है. 

मेरठ शहर के प्रमुख नौचंदी मैदान में असदुद्दीन ओवैसी जनसभा करने वाले थे, आवेदन के बाद भी सभा की अनुमति न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने इसे प्रशासन की साजिश बताया.  अब अब ओवैसी मेरठ आएंगे या नहीं उसका फैसला अभी नहीं हो पाया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष नौशाद ने बताया कि पिछले 7 से 10 दिनों से पार्टी कार्यकर्ता जनसभा की अनुमति के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे. अनुमति के लिए पत्र भी दिया था.




 

Advertisement

पार्टी नेताओं ने पहले नगर निगम के पास नौचंदी मैदान में सभा की अनुमति लेने गए तो वहां से जिला पंचायत भेज दिया.  जिला पंचायत गए तो उन्होने नौचंदी थाने जाने को कह दिया. कुल मिलाकर हमें घुमाया जा रहा था. वहीं AIMIM UP President  शौकत अली ने भी इस बारे में कल ट्वीट किया था और अपने ट्वीट में लिखा कि हम परमिशन लेके रहेंगे. 

मेरठ में कल होने वाले शोषित वंचित समाज सम्मेलन की प्रमिशान मेरठ के प्रशासन द्वारा अबतक ना मिलने पर नौचंदी थाने के सामने धरने पर बैठे हैं।
हम लोग प्रमिशान लेकर रहेंगे इंशाअल्लाह ।

— Shaukat Ali (@imshaukatali)


वैसे तो लगभग 7 दिन पहले ही असदुद्दीन ओवैसी  का 13 नवंबर को मेरठ आना तय हो गया था. वेस्ट यूपी के 3 जिलों में असदुद्दीन ओवैसी को सभाएं होनी थी. पार्टी के कार्यकर्ता भी जोश में थे, उन्‍होंने होर्डिंग, बैनर भी लगा दिए थे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement