बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी और अब आज फैसले की घड़ी है. चुनाव आयोग ने तीनों राज्यों में शांतिपूर्ण तरीके से गिनती सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. बांकीपुर और दतिया में दिलचस्प मुकाबला है.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है.
- बांकीपुर सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर 1,145 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
- दूसरे चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 1,161 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. प्रशांत किशोर को कुल 3,795 वोट मिले हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं. आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं.
- प्रथम चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) आगे चल रहे हैं. पहले राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 2,220 वोट मिले हैं.
-पटना में बीजेपी के कार्यकर्ता बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं. चुनावी नतीजों से पहले जश्न की तैयारी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कई किलोग्राम लड्डू तैयार करवाए हैं.
यहां 31 राउंड की मतगणना के बाद नतीजा आएगा. बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. इस बार उपचुनाव में प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं. जनसुराज के संस्थापक इस सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत कर रहे हैं.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लाइव अपडेट यहां देखें:
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: PK की विधानसभा में होगी एंट्री? बांकीपुर में काउंटिंग शुरू
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे. दतिया में 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में भारी उत्साह देखा गया था और कुल 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
- दतिया विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी आगे निकल गए हैं. चौथे चरण की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस ने 833 वोटों की बढ़त बना ली है.
- मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुई मतगणना के पहले राउंड के आंकड़े सामने आ गए हैं. पहले राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी को कुल 4,551 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 3,367 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
बता दें, दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है. आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं.
दतिया उपचुनाव लाइव अपडेट यहां लाइव देखें:
Datia Upchunav 2026 Result LIVE: दतिया में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में रुझान
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है. मांजलपुर सीट बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी. 260 मतदान केंद्रों पर हुए इस उपचुनाव में कुल 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
मांजलपुर विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश पटेल ने मजबूत पकड़ बना ली है. उन्हें अब तक कुल 15,981 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 6,104 वोटों मिले हैं.
मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग से जुड़े अपडेट यहां देखें:
Manjalpur Upchunav 2026 Result LIVE: मांजलपुर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, BJP का किला भेद पाएगी कांग्रेस?
साल 2012, 2017, 2022 में लगातार बीजेपी से योगेश पटेल ने जीत हासिल की थी, साल 2022 में बीजेपी ने 1 लाख से भी अधिक वोटो की लीड पाई थी.
aajtak.in