पशुपति पारस ने लगाया 'INDIA' में जाने की अटकलों पर ब्रेक, PM मोदी संग तस्वीर पोस्ट कर बताया आगे का प्लान

बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग में पशुपति पारस के खाते में एक भी सीट नहीं आई थी. इसके बाद पशुपति पारस ने बागी तेवर अपना लिए थे. इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था. पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि 'मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई. हमें एक भी सीट नहीं दी गई.' इस्तीफा देने के पहले तक पशुपति पारस मोदी सरकार में खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री थे.

Advertisement
पशुपति पारस ने पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर कर आगे का प्लान बताया पशुपति पारस ने पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर कर आगे का प्लान बताया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

बिहार में NDA की सीट शेयरिंग में आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस के हाथ खाली रहे थे. उन्हें गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिली थी. इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था. कहा जा रहा था कि पशुपति पारस अब बागी तेवर दिखा सकते हैं और वह इंडिया ब्लॉक में जा सकते हैं, लेकिन अब पशुपति पारस ने साफ कह दिया है कि वह एनडीए के साथ ही रहेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है.

Advertisement

बता दें कि एनडीए में एक भी सीट न मिलने के बाद  पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा,'मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई. हमें एक भी सीट नहीं दी गई.' इस्तीफा देने के पहले तक पशुपति पारस मोदी सरकार में खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री थे. पशुपति पारस सीट शेयरिंग में चिराग पासवान की एलजेपीआर को 5 लोकसभा सीटें मिलने से नाराज थे. उन्हें सबसे बड़ी नाराजगी इस बात की थी कि उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई. साथ ही सीट शेयरिंग की घोषणा से पहले उनसे बात तक नहीं की गई.

पशुपति पारस ने लंबी नाराजगी के बाद आखिर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है. पीएम मोदी हमारे नेता है. उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400+ सीट जीतेगा और तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से NDA की सरकार बनेगी.

Advertisement

बिहार में क्या है NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला?

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों शेयरिंग की तस्वीर साफ है. बीजेपी बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जेडीयू के खाते में 16 सीटें आई हैं. अन्य सहयोगी दलों की बात करें तो चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5, जीतनराम मांझी की पार्टी HAM को 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को भी एक सीट मिली है. लेकिन इसमें पशुपति पारस की RLJP को एक भी सीट नहीं दी गई थी.

INDIA ब्लॉक में जाने की थी अटकलें

जानकारी के मुताबिक पशुपति पारस ने काफी प्रयास किए कि उन्हें एनडीए गठबंधन में कुछ सीटें मिल जाएं. इसके लिए उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि अगर हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया, तो हमारी पार्टी स्वतंत्र है और हमारे दरवाजे खुले हैं. हम कहीं भी जाने को तैयार रहेंगे. कहा जा रहा था कि सीट शेयरिंग के फैसले के बाद पशुपति पारस INDIA ब्लॉक के साथ जाने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »