गठबंधन फेल होने के बाद नवीन के गढ़ में दम-खम से उतरेगी BJP, ओडिशा में 100 रैलियों का ऐलान

चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं बीजेपी ने नवीन पटनायक को कड़ी टक्कर देने के लिए एक्टिव मोड में आ गई है और सूबे में 100 मेगा रैलियां करने की तैयारी में जुटी हुई है. इसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.

Advertisement
भारतीय जनता पार्टी (फाइल फोटो) भारतीय जनता पार्टी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • भुवनेश्वर,
  • 01 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

ओडिशा (Odisha) में भारतीय जनता पार्टी ने 100 से ज्यादा चुनावी रैलियां करने की योजना बनाई है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े चेहरे शामिल होंगे. ओडिशा बीजेपी के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने रविवार को कहा कि सभी 21 लोकसभा इलाकों में मेगा रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिन्हें नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संबोधित करेंगे.

Advertisement

पार्टी ने शनिवार को चुनाव की रणनीतियों से जुड़ी एक मीटिंग की. ओडिशा में 13 मई से चार चरणों में 147 विधानसभा सीटों और 21 लोकसभा क्षेत्रों के लिए एक साथ चुनाव होंगे.

पिछले दिनों भी हुई थीं चुनावी सभाएं

पीएम मोदी ने 3 फरवरी को संबलपुर और 5 मार्च को चंडीखोल में रैलियां संबोधित की थी. इसके अलावा राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राज्य में सभाएं कर चुके हैं.

बीजेपी उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने कहा कि जहां पार्टी के टॉप लीडर और केंद्रीय मंत्री संसदीय क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ और असम के हिमंत बिस्वा शर्मा सहित कई मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे. महापात्रा ने कहा कि अभियान की तैयारी चल रही है, इसमें भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध को उजागर किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ओडिशा में CM पटनायक संग नहीं बनी बात, अब अकेले लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी BJP

दूसरी ओर, बीजेडी विधायक सुधीर सामल ने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा के लोगों ने नवीन पटनायक को देश का सबसे लंबे वक्त तक सेवा करने वाला मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने का फैसला किया है और पार्टी चुनाव में जीत हासिल करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »