JDU ने अपने दो सांसदों का काटा टिकट, सुनील कुमार पिंटू और कविता सिंह की जगह नए चेहरे

जेडीयू के 16 उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही यह कन्फर्म हो गया कि इस बार सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू और सिवान से कविता सिंह का पार्टी ने टिकट काट लिया है. इनकी जगह पर नए चेहरों को मौका दिया गया है.वहीं पार्टी में नई-नई आई लवली आनंद को शिवहर से टिकट देकर बीजेपी सांसद रमा देवी का भी पत्ता साफ कर दिया गया.

Advertisement
सुनील कुमार पिंटू और कविता सिंह सुनील कुमार पिंटू और कविता सिंह

aajtak.in

  • पटना ,
  • 24 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

जेडीयू ने बिहार के 16 लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही पार्टी ने अपने दो मौजूदा सांसदों का टिकट काट लिया. इनकी जगह पर पार्टी ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है. पार्टी ने सीतामढ़ी से सांसद सुनील कुमार पिंटू और सिवान से सांसद कविता सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया है. 

Advertisement

रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जिन 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की उसमें सिवान से कविता सिंह और सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू का नाम नहीं था. इन दोनों की जगहों नए नाम की घोषणा की गई है. 

सीतामढ़ी से अब देवेश चंद्र ठाकुर होंगे जेडीयू उम्मीदवार
सीतामढ़ी से जेडीयू ने सुनील कुमार पिंटू का टिकट काटकर देवेश चंद्र ठाकुर पर भरोसा जताया है. देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधान परिषद के सभापति भी हैं.वहीं सिवान से वर्तमान सांसद कविता सिंह की जगह एक दिन पहले पार्टी ज्वाइन करने वाली विजय लक्ष्मी कुशवाहा को जेडीयू मैदान में उतार रही है.

रमा देवी का टिकट काटकर दिया लवली आनंद को मौका
इसके अलावा भी जेडीयू ने पार्टी में हाल में ही शामिल होने वाले कुछ लोगों पर दांव लगाया है. इसमें बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद भी शामिल हैं. आरजेडी छोड़कर जेडीयू का दामन थामने वाली लवली आनंद को पार्टी ने शिवहर से टिकट दिया है. यहां से वर्तमान में बीजेपी की रमा देवी सांसद हैं. इस तरह देखा जाए तो एनडीए उम्मीदवार के रूप में लवली आनंद को मौका मिलने से रमा देवी का भी टिकट कट चुका है.

Advertisement

महागठबंधन में रहते बदल गए थे सुनील कुमार पिंटू के सुर
दिसंबर में जब तीन राज्यों में बीजेपी की भारी जीत के बाद जब सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू ने पीएम मोदी को लेकर बीजेपी के पक्ष में बयान दिया था. उस वक्त जेडीयू महागठबंधन में आरजेडी के साथ थी और जेडीयू सांसद के बयान के बाद काफी सियासी बवाल उठा था. तब जेडीयू के बड़े नेताओं यहां तक की नीतीश कुमार ने भी सुनील कुमार पिंटू पर निशाना साधा था. उस समय से ही अटकलबाजी तेज हो गई थी कि जेडीयू इस बार सुनील कुमार पिंटू को टिकट नहीं देने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »