कांग्रेस का आज आएगा घोषणापत्र, 2014 के ये बड़े वादे क्या फिर से दोहराएंगे राहुल?

राहुल गांधी मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे. हो सकता है कि राहुल लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणाओं की तलवार को और तेज धार देते दिखाई पड़े. कई बड़े ऐलान कर दें. मेनिफेस्टो में रोजगार, पर्यावरण व शहरीकरण पर फोकस रहेगा. हालांकि इस बार राहुल की घोषणाएं जो भी हों, लेकिन क्‍या वे 2014 लोकसभा चुनाव के मेनिफेस्‍टो से अलग होंगी या एक जैसी...

Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे. हो सकता है कि राहुल लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणाओं की तलवार को और तेज धार देते दिखाई पड़े. कई बड़े ऐलान कर दें. मेनिफेस्टो में रोजगार, पर्यावरण और शहरीकरण पर फोकस रहेगा. हालांकि इस बार राहुल की घोषणाएं जो भी हों, लेकिन न्यूनतम आय योजना (न्याय) तुरुप का पत्ता साबित हो सकती है. अब देखना ये है कि उनके इस नए घोषणा पत्र में 2014 के घोषणा पत्र अलग क्या है. क्या नया है, कितनी समानताएं हैं.  

Advertisement

आठ घोषणाएं जो लगभग एक जैसी हो सकती हैं

रोजगार

2014 - 10 करोड़ युवाओं को पांच साल में स्किल डिवेलपमेंट के जरिए रोजगार देंगे.

2019 - युवाओं को 22 लाख नौकरियां दी जाएंगी. ये पद एनडीए के कार्यकाल में भरे ही नहीं गए. 31 मार्च 2020 तक पद भर दिए जाएंगे.

गरीबों को मदद

2014 - सभी बेघर लोगों को इंदिरा और राजीव आवास योजनाओं के तहत घर दिए जाएंगे. 20 साल तक एक मकान में बतौर किराएदार रहने वाला उस घर मालिक बनेगा. शहरों में झुग्गियों की जगह 2017 तक पक्के मकान.

2019 - न्याय योजना लागू करेंगे. 5 करोड़ परिवार या 25 करोड़ लोगों को सालाना 72 हजार रुपए देंगे. रकम 12 हजार रुपए महीने तक की आय वाले गरीब परिवारों को मिलेगी.

मुसलमान

2014 - मॉइनॉरिटी के हितों की सुरक्षा के लिए सांप्रदायिक हिंसा बिल को प्राथिमकता से पास कराएंगे.

Advertisement

2019 - ट्रिपल तलाक कानून से मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज हैं. कांग्रेस सत्ता में आएगी तो इसे रद्द करेंगे.

महिला

2014 - महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता के लिए काम करेंगे. महिला आरक्षण बिल पास कराने के साथ महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सिटिजन चार्टर लाएंगे. सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को सस्ती ब्याज दर पर एक लाख तक का लोन देंगे.

2019 - महिलाओं के साथ होने वाले अपराध रोकने के लिए त्वरित कार्यबल गठित करेंगे. संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देंगे.

स्टूडेंट्स

2014 -  देश में मिडल, हायर एजुकेशन पर जोर देंगे. इन क्षेत्रों का जीईआर बढ़ाएंगे. स्टूडेंट्स के हितों के लिए नेशनल स्टूडेंट कमीशन बनाएंगे.

2019 - असंगठित क्षेत्रों, खेती-बाड़ी और एमएसएमई से करीब 90 फीसदी नौकरियां निर्मित होंगी. स्टूडेंट्स को इनके अनुसार कौशल विकास प्रदान कर रोजगार देंगे.

जीएसटी

2014 - सरकार बनने के एक साल में जीएसटी बिल पास कराएंगे. एक साल में ही नई डीटीसी (प्रत्यक्ष कर संहिता) लागू कराएंगे.

2019 - आरबीआई पॉलिसी और मौजूदा जीएसटी प्रणाली में बड़े बदलाव करने की बात कह सकते हैं. आरबीआई फंड के इस्तेमाल पर भी दस्तावेज बना सकते हैं. आरबीआई पॉलिसी को ज्यादा कड़े कर सकते हैं.

स्वास्थ्य

2014 - देश के सभी नागरिकों को सेहत का अधिकार देंगे. हेल्थ बीमा भी देंगे.

Advertisement

2019 - हेल्थ को मूल अधिकार का दर्जा देने की घोषणा. आयुष्मान भारत को खत्म कर कोई दूसरी योजना लाई जा सकती है.

उद्योग

2014 - व्यापार और इकोनॉमी के लिए बेहतर माहौल देने के लिए उद्यमशीलता का अधिकार दिया जाएगा.

2019 - छोटे व्यापारियों को आसानी से कर्ज मिलेगा. तीन साल तक नए उद्योगों को किसी रेगुलेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी. एंजेल टैक्स को खत्म करेंगे.

ये नई घोषणाएं भी हो सकती हैं

- किसानों को फसल का सही दाम देने के लिए योजना. उनके उत्पादों के लिए विश्व बाजार स्थापित करने की घोषणा कर सकते हैं. किसानों के ऋण माफी की बड़ी घोषणा भी कर सकती है.

- नीति आयोग को खत्म करके योजना आयोग को दोबारा बहाल किए जाने की घोषणा कर सकते हैं. 

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement